Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

27th May 2026

ब्रेकिंग

प्रयागराज को CM योगी ने दी 400 करोड़ से ज्यादा की सौगात; 3 साल बेमिसाल पुस्तिका का किया विमोचन

बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों पर सख्ती तेज; शुभेंदु बोले-घुसपैठियों को जेल में रखकर रोटी नहीं खिलाएंगे

जीएडी के अधीन होगा कर्मचारी चयन मंडल; सड़क ठेकेदारों को डामर कीमतों पर राहत

सर्वर फेल होते ही छात्रों का हंगामा, कंप्यूटर तोड़े; हाईवे जाम किया, परीक्षा रद्द

दावा- देशभर में 19 लाख ट्रक खड़े; मालभाड़ा 15% तक बढ़ा

उन्नाव में भीषण हादसा : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर AC बस पलटी; दरोगा-कैदी समेत 7 की मौत, 25 घायल

लखनऊ.

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर AC बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दरोगा और कैदी समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 3 पुलिसकर्मियों सहित 25 लोग घायल हो गए। बस में कुल 36 यात्री सवार थे। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 262 के पास हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस से नियंत्रण हट गया, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बस किनारे लगी रेलिंग पर अटक गई और कई यात्री खिड़कियों से नीचे गिर गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेस-वे किनारे ढलान पर घायल यात्री तड़पते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

कैदी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रहे थे

डॉक्टरों ने सीएचसी में 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या 7 हो गई।

मृतकों में बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम (59) और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) भी शामिल हैं। बताया गया कि कैदी को पुलिस टीम गवाही के लिए कोर्ट पेशी पर लेकर जा रही थी।

हादसे में कई यात्री खिड़कियों से बाहर गिरे

घायलों ने बताया कि हादसे के वक्त सभी यात्री सो रहे थे। अचानक तेज झटका लगा और जोरदार आवाज के साथ बस पलट गई। कई यात्री खिड़कियों से बाहर गिर गए और कुछ शीशा तोड़कर बाहर निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दृश्य बेहद भयावह था। लोग सड़क किनारे घायल पड़े थे और मदद के लिए चीख-पुकार कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और यातायात को अस्थायी रूप से रोककर स्थिति को नियंत्रित किया।

चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी माना जा रहा है।

सीओ सफीपुर ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। एक्सप्रेस-वे पर अब यातायात सामान्य कर दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन