Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

14th September 2026

ब्रेकिंग

94 साल में पहली बार ऐसा; पिच से कमाई तक 6 सवालों में समझिए पूरा गणित

अनवर इब्राहिम ने पूछा- ‘गुरु, थोड़ा सा गाने की इजाजत है?’, फिर गुनगुनाया किशोर दा का गीत

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के लिए 68.85 करोड़ रुपए; SNA स्पर्श पोर्टल से होगा भुगतान

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अभियान; बस्तर में यात्रा से लेकर ‘सरकार आपके द्वार’ तक होंगे कार्यक्रम

रायपुर में 60 करोड़ की आर्चरी अकादमी; पंडरापाठ में 25 करोड़ तक का सेंटर

रेप केस में बंद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में मिले पोर्न वीडियो : पेन ड्राइव से वेब सीरीज बरामद; जेल में फोन पहुंचाने के मामले में 9 गिरफ्तार

News Affair Team

Sun, Sep 13, 2026

बेंगलुरु.

परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना एक बार फिर विवादों में हैं। 11 अगस्त को जेल में उनके बैरक से जब्त मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच में कई अश्लील वीडियो मिलने की बात सामने आई है। पेन ड्राइव से वेब सीरीज भी बरामद हुई है।

क्राइम ब्रांच ने जेल में छापा मारकर मोबाइल, चार्जर, पेन ड्राइव और नोटबुक जब्त की थी। रेवन्ना फिलहाल दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वो JDS विधायक एचडी रेवन्ना का बेटा और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का पोता है।

जेल में फोन की कीमत 2 लाख तक

जांच के दौरान जेल में मोबाइल फोन के अवैध कारोबार का भी पता चला है। अधिकारियों के मुताबिक, बाहर करीब 10 हजार रुपए में मिलने वाला फोन जेल के अंदर 75 हजार से 2 लाख रुपए तक में बेचा जाता था। पुलिस को शक है कि जेल के कुछ कर्मचारियों की मदद से मोबाइल अंदर पहुंचाए जा रहे थे। जेल अधिकारियों के अनुसार, पिछले करीब 8 महीनों में परप्पना अग्रहारा जेल से 300 से ज्यादा मोबाइल फोन जब्त किए जा चुके हैं।

15 साल पुराने जैमर का फायदा उठा रहे कैदी

जेल का जैमर सिस्टम करीब 15 साल पुरानी 2G तकनीक पर आधारित बताया जा रहा है, जबकि बाहर 5G नेटवर्क उपलब्ध है। अधिकारियों का मानना है कि तकनीकी खामी का फायदा उठाकर कैदी मोबाइल और डेटा कॉल का इस्तेमाल कर रहे थे।

जांच में ज्यादातर जब्त सिम कार्ड के आंध्र प्रदेश में एक्टिवेट होने का पैटर्न सामने आया है। एक मामले में सिम को कार्बन पेपर में लपेटकर टेप से सील करने और कैदी के मुंह में छिपाकर जेल के अंदर ले जाने का आरोप भी सामने आया है।

प्रज्वल तक मोबाइल पहुंचाने के मामले में 9 गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार को जेल में मोबाइल फोन और सिम कार्ड पहुंचाने से जुड़े तीन मामलों में 9 लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में कुछ मोबाइल जेल वार्डर और सिम कार्ड अंडरट्रायल कैदी के जरिए अंदर पहुंचाए जाने की बात सामने आई है।

एक मामले में जेल वार्डर श्रीनिवास नाइक पर करीब 12 मोबाइल फोन अवैध तरीके से जेल में पहुंचाने का आरोप है। वहीं, एक अन्य मामले में चीफ वार्डन विजय कुमार की कथित भूमिका की जांच की जा रही है।

मेड ने 2024 में लगाए थे रेप के आरोप

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ मामला अप्रैल 2024 में सामने आया था। उनके परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 वर्षीय महिला ने FIR दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि 2021 से उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि किसी को बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी दी गई।

इसके बाद प्रज्वल के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू हुई। इसी दौरान उनके कथित सेक्स वीडियो सामने आने के बाद मामला देशभर में चर्चा में आया।

प्रज्वल 2024 के लोकसभा चुनाव में हासन सीट से JDS उम्मीदवार थे। आरोप सामने आने के बाद वे विदेश चले गए थे। 31 मई 2024 को जर्मनी से लौटने पर उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था।

8 धाराओं में केस, उम्रकैद और 11.50 लाख का जुर्माना

प्रज्वल के खिलाफ रेप, यौन उत्पीड़न, धमकी और सबूत मिटाने समेत कई धाराओं में कार्रवाई हुई। मामले में IPC की धाराएं 376(2)(k), 376(2)(n), 354(A), 354(B), 354(C), 506 और 201 के साथ IT Act की धारा 66(E) का उल्लेख है। कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा और 11.50 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।

2 हजार से ज्यादा अश्लील क्लिप सामने आने का दावा

2024 में प्रज्वल से जुड़े 2 हजार से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया था। लोकसभा चुनाव में हासन से दूसरी बार चुनाव लड़ने वाले प्रज्वल को इस बार हार का सामना करना पड़ा। विवाद के बाद JDS ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

देवगौड़ा परिवार की तीसरी पीढ़ी के नेता

प्रज्वल रेवन्ना देवगौड़ा परिवार की तीसरी पीढ़ी के राजनेता हैं। उनके दादा एचडी देवगौड़ा देश के प्रधानमंत्री और कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पिता एचडी रेवन्ना कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे हैं, जबकि चाचा एचडी कुमारस्वामी भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

प्रज्वल ने 2014 में बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। 2019 में हासन से लोकसभा चुनाव जीतकर वे 29 साल की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के सांसदों में शामिल हुए थे। नवंबर 2019 में उन्हें JDS का राज्य महासचिव भी बनाया गया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन