Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

15th October 2026

ब्रेकिंग

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

सुनील मित्तल बोले- 5 साल पहले किया था आवेदन, नेटवर्क भी तैयार

कुनकुरी और बालाछापर में 225 घर बनाने की योजना; EWS-LIG परिवारों को अनुदान भी

शिक्षा मंत्री को इस्तीफे के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम : कॉकरोच जनता पार्टी का अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर जुटने का ऐलान; 5 घंटे चला प्रदर्शन

News Affair Team

Sat, Jun 6, 2026

नईदिल्ली.

NEET पेपर लीक समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में छात्र, युवा और अभिभावक आंदोलन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी कर की।

पार्टी के फाउंडर अभिजीत ने कहा कि, कॉकरोच जनता पार्टी अपनी मांग पर अड़ी है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। उन्होंने धमेंद्र को इस्तीफे के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर कॉकरोच जनता पार्टी की बात नहीं मानी जाती है, तो 13 जून को जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा।

उधर पार्टी ने सोशल पोस्ट में लिखा कि सरकार के लिए हम कीड़े मकौड़े हो सकते हैं लेकिन हम जीवित है और अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम हैं।

अभिजीत के साथ हजारों प्रदर्शनकारी विरोध में शामिल हैं। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने आए।

प्रदर्शन का नेतृत्व CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके कर रहे हैं। अमेरिका से शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचे दीपके एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे। उनके पहुंचते ही समर्थकों ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

जंतर-मंतर पर छात्रों की भीड़, परीक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। कई अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा विवादों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

'हिट' लेकर पहुंचा व्यक्ति, समर्थकों ने बाहर किया

प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति कॉकरोच मारने वाला 'हिट' स्प्रे लेकर पहुंच था। इसे देखकर मौके पर मौजूद CJP समर्थकों ने विरोध जताया और उसे प्रदर्शन स्थल से बाहर कर दिया।

अभिजीत दीपके बोले- छात्रों की आवाज दबाई नहीं जा सकती

प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि देशभर के छात्र परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग दोहराई। दीपके का कहना है कि यह आंदोलन किसी एक परीक्षा का नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य का मुद्दा है।

पुलिस की कड़ी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, मुख्य रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और दिल्ली के बॉर्डर पॉइंट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 1000 से ज्यादा पुलिस जवान पहले से तय पॉइंट्स पर तैनात किए गए थे। बाजारों और संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई थी।

उधर, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अभिजीत दीपके के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। स्थानीय पुलिस ने संभावित भीड़ और सुरक्षा कारणों से अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं।

सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा आंदोलन

CJP का यह आंदोलन सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्टी के समर्थक लगातार पोस्ट और वीडियो साझा कर रहे हैं। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं ने भी आंदोलन का समर्थन किया है।

प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि जब तक परीक्षा घोटालों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती और जिम्मेदार लोगों पर जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक उनकी आवाज उठती रहेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन