Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

23rd August 2026

ब्रेकिंग

‘युवा संवाद’ से Gen-Z आउटरीच; OP चौधरी समेत 5 नेताओं को जिम्मेदारी

8 साल के रिश्ते के बाद गोवा में गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से रजिस्टर्ड मैरिज; दो बच्चों के बाद लिया फैसला

WhatsApp पर परीक्षा से 2 घंटे पहले पहुंचा था प्रश्नपत्र; दुर्ग से जुड़ा कनेक्शन

प्राइवेट नंबर की बाइक से सवारी कराई तो होगी कार्रवाई; 10 हजार से ज्यादा राइडर्स पर असर

बोले- देश में स्टॉक 9 साल के निचले स्तर पर, फिर विदेश से 10 लाख टन आयात क्यों?

14-25 साल के युवाओं को साधेगी BJP : ‘युवा संवाद’ से Gen-Z आउटरीच; OP चौधरी समेत 5 नेताओं को जिम्मेदारी

News Affair Team

Sat, Aug 22, 2026

नई दिल्ली.

भाजपा ने युवा वोटर्स, खासकर Gen-Z से सीधा जुड़ने के लिए नया आउटरीच प्लान तैयार किया है। पार्टी देशभर में ‘युवा संवाद’ अभियान शुरू करने जा रही है। इसके जरिए 14 से 25 साल के युवाओं से सीधे संवाद कर उनकी सोच, समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने की कोशिश की जाएगी।

इस अभियान के लिए भाजपा ने एक विशेष टीम तैयार की है। इसमें पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े के अलावा गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी को भी जिम्मेदारी दी गई है।

युवाओं से संवाद, सिर्फ भाषण नहीं

भाजपा के प्रस्तावित ‘युवा संवाद’ अभियान का फोकस युवाओं के बीच पहुंच बढ़ाने पर रहेगा। पार्टी नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं से बातचीत करने और उनके मुद्दों को समझने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

अभियान के जरिए शिक्षा, रोजगार, तकनीक, सोशल मीडिया और युवाओं से जुड़े दूसरे मुद्दों पर सीधे संवाद की तैयारी है। पार्टी का लक्ष्य 14 से 25 वर्ष की उम्र के युवाओं को संगठन और राजनीतिक संवाद से जोड़ना है।

नई टीम की पहली बैठक में वंदे मातरम् पर प्रस्ताव

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को नितिन नवीन की अध्यक्षता में नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ के केवल शुरुआती दो छंद गाने के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया।

भाजपा ने कहा कि राष्ट्रगीत के सम्मान से राजनीतिक सुविधा, तुष्टीकरण या वोट-बैंक की राजनीति के नाम पर समझौता नहीं किया जा सकता। पार्टी ने ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक भूमिका और विरासत को देशभर में पहुंचाने के लिए अभियान चलाने का भी फैसला किया।

शाम को PM मोदी से मिलेगी नई टीम

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम शनिवार शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भाजपा मुख्यालय में मुलाकात करेगी। नई टीम का ऐलान 17 अगस्त को किया गया था। नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के 209 दिन बाद 65 सदस्यीय टीम घोषित की गई थी। इसमें 51 नए चेहरों को शामिल किया गया है। टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिव हैं।

चुनावी राज्यों को भी टीम में जगह

नई राष्ट्रीय टीम में अगले साल विधानसभा चुनाव वाले चार राज्यों के 18 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें उत्तर प्रदेश के 8, उत्तराखंड के 4, गुजरात के 4 और पंजाब के 2 नेता शामिल हैं।

स्मृति ईरानी और राम माधव की राष्ट्रीय संगठन में वापसी हुई है। इसके अलावा वसुंधरा राजे, बैजयंत पांडा और तीरथ सिंह रावत जैसे अनुभवी नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

‘Modi@25’ अभियान पर भी चर्चा

बैठक में भाजपा के देशव्यापी ‘Modi@25’ अभियान को लेकर भी चर्चा हुई। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर चलाया जा रहा है।

पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और बीएल संतोष को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी पर बरकरार रखा गया है। वहीं, अमित मालवीय की जगह दीपक म्हास्के को भाजपा IT सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन