Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

17th April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

देश में कोरोना के एक्टिव केस 3200 के पार : JN.1 वैरिएंट बना प्रमुख कारण; अब तक 20 लोगों की मौत, केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले

News Affair Team

Sat, May 31, 2025

नई दिल्ली.

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण ने दस्तक दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में फिलहाल एक्टिव कोरोना केसों की संख्या 3207 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 1147 एक्टिव केस केरल में हैं, इसके बाद महाराष्ट्र में 681 एक्टिव मरीज हैं। कुल एक्टिव केसों में से करीब 60% केस केवल इन दो राज्यों से हैं।

देश में कोविड से अब तक 20 मौतें दर्ज की गई हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 6 मौतें, कर्नाटक में 3 और अन्य मौतें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, पंजाब और तमिलनाडु से हैं।
मैसूर (कर्नाटक) में शुक्रवार को 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई, जो राज्य में तीसरी कोविड मौत थी।

कर्नाटक सरकार का सर्कुलरबीमार बच्चों को स्कूल भेजें

बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने स्कूलों को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की है। सरकार ने माता-पिता से अपील की है कि अगर बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार या कोविड जैसे लक्षण हों, तो उन्हें स्कूल भेजें।

मिजोरम में 7 महीने बाद दो केस, सतर्कता बढ़ाई गई

मिजोरम में 7 महीने बाद कोविड के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों मरीजों का इलाज जोरम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (ZMCH) में चल रहा है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के IDSP (इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम) ने लोगों से पैनिक करने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

देश में मिले कोरोना के 4 नए वैरिएंट: LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1

ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत में चार नए कोविड वैरिएंट की पहचान हुई है। ये हैं:

·         LF.7

·         XFG

·         JN.1 (सबसे सामान्य)

·         NB.1.8.1

JN.1 सबसे आम वैरिएंट बन गया है और 50% से ज्यादा सैंपल में पाया जा रहा है। इसके बाद BA.2 (26%) और अन्य ओमिक्रॉन सबलाइनेज (20%) केस सामने आए हैं।

क्या है JN.1 और NB.1.8.1 वैरिएंट की खासियत?

·         JN.1, ओमिक्रॉन के BA2.86 का सब-वैरिएंट है।

·         इसमें लगभग 30 म्यूटेशन हैं, जो इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं।

·         WHO ने इसे "वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट" घोषित किया है।

·         यह तेजी से फैलता है लेकिन बहुत घातक नहीं है।

NB.1.8.1 वैरिएंट में A435S, V445H, T478I जैसे स्पाइक म्यूटेशन हैं, जो संक्रमण को अधिक संक्रामक बनाते हैं और इम्यूनिटी को चकमा देते हैं।

महाराष्ट्र में 9,500 से ज्यादा कोविड टेस्ट, मुंबई में 681 केस

महाराष्ट्र में जनवरी 2025 से अब तक 9,592 कोविड टेस्ट किए गए। अकेले मुंबई में 681 केस सामने चुके हैं। शुक्रवार को राज्य में 84 नए केस दर्ज हुए।

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को दो नए मामले सामने आए, जिनमें दोनों मरीज केरल के रहने वाले हैं और श्रीनगर के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।

क्या करें, क्या करें: IDSP और ICMR की सलाह

·         मास्क पहनें, खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर

·         हाथों की नियमित सफाई करें

·         कोविड के लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं

·         सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

·         बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन