Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

14th October 2026

ब्रेकिंग

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मंजूरी का इंतजार; सरकारी कॉलेजों में संख्या 775 होगी

यहां अन्ना ने सरकार को घेरा, पहलवानों ने दिया धरना, CJP का प्रोटेस्ट हुआ; 3 नए ठिकाने तय

दंतेवाड़ा की 930 आदिवासी महिलाओं को फायदा; वनोपज को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र

BHMS की 63 सीटों पर होंगे दाखिले, NEET से मिलेगा प्रवेश; 15% सीटें ऑल इंडिया कोटे में

NYT ने मोदी की रणनीति को बताया चुनौती, BBC से अल जजीरा तक पुलिस कार्रवाई की चर्चा

देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले : JN.1 सबसे आम वैरिएंट; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें, गुजरात में एक दिन के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव

News Affair Team

Sat, May 31, 2025

नई दिल्ली.

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार तक देश में एक्टिव केस की संख्या 1912 पहुंच गई है। नए केसों के साथ ही कुछ राज्यों से चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं।

गुजरात के अहमदाबाद में एक दिन के नवजात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि मेघालय और मिजोरम में भी महीनों बाद कोविड के नए केस मिले हैं। इस बार का संक्रमण नवजात और बच्चों को भी चपेट में ले रहा है।

अहमदाबाद में नवजात पॉजिटिव, 8 महीने की बच्ची ICU में

अहमदाबाद में एक दिन का नवजात कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसकी मां पिछले सप्ताह संक्रमित पाई गई थीं, हालांकि अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं, एक 8 महीने की बच्ची को गुरुवार से ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

मिजोरम और मेघालय में 7 महीने बाद फिर केस

  • मिजोरम में 7 महीने बाद दो केस मिले हैं। राज्य में पिछला मामला अक्टूबर 2024 में सामने आया था।

  • मरीजों का इलाज जोरम मेडिकल कॉलेज, फल्कोन में चल रहा है।

  • मेघालय में भी दो नए केस मिले हैं।

  • स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने, मास्क पहनने और भीड़ से बचने की अपील की है।

महाराष्ट्र में 6 मौतें, अब तक 9592 टेस्ट

  • महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा 6 मौतें दर्ज की गई हैं।

  • गुरुवार को राज्य में 79 नए केस, जबकि सिर्फ मुंबई में जनवरी से अब तक 379 मरीज मिले हैं।

  • जनवरी से अब तक 9592 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं।

  • महाराष्ट्र सरकार कोविड के साथ-साथ इन्फ्लूएंजा और अन्य सांस संबंधी बीमारियों का सर्वे करवा रही है।

केरल में एक्टिव केस 727, JN.1 LF.7 वैरिएंट का खतरा

केरल में एक्टिव केस की संख्या 727 तक पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि राज्य में ओमिक्रॉन JN वैरिएंट का LF.7 स्ट्रेन पाया गया है, जो तेजी से फैलता है। राज्य सरकार स्थिति पर निगरानी रख रही है।

मुंबई से लौटे दो छात्रों को जम्मू-कश्मीर में कोविड

जम्मू-कश्मीर में दो कोविड केस मिले हैं। दोनों छात्र श्रीनगर के डेंटल कॉलेज में पढ़ते हैं और हाल ही में केरल से लौटे थे।

भारत में मिले 4 नए कोविड वैरिएंट

ICMR के निदेशक डॉ. राजीव बहल ने बताया कि देश में अब तक चार नए वैरिएंट की पहचान हुई है:

  • LF.7

  • XFG

  • JN.1

  • NB.1.8.1

इनमें सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट NB.1.8.1 माना जा रहा है, जिसमें A435S, V445H, और T478I जैसे म्यूटेशन पाए गए हैं।

JN.1 बना सबसे आम वैरिएंट

  • भारत में आधे से ज्यादा सैंपल में JN.1 वैरिएंट मिला है।

  • इसके बाद BA.2 (26%) और अन्य ओमिक्रॉन सबलाइनेज (20%) पाए गए हैं।

  • JN.1 ओमिक्रॉन के BA.2.86 स्ट्रेन का हिस्सा है, जिसमें 30 म्यूटेशन हैं।

  • यह इम्यूनिटी को कमजोर करता है, लेकिन आमतौर पर घातक नहीं है।

केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग सतर्क

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय पूरी तरह सतर्क हैं। संक्रमण की निगरानी, टेस्टिंग और वैरिएंट सीक्वेंसिंग लगातार जारी है।

विशेषज्ञों की राय: सतर्क रहें, घबराएं नहीं

WHO और ICMR के अनुसार, फिलहाल भारत में पाए गए वैरिएंट को चिंताजनक नहीं माना गया है। हालांकि इन्हें "निगरानी योग्य वैरिएंट" के रूप में वर्गीकृत किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता और सावधानी जरूरी है।

क्या करें?

  • मास्क पहनें, खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों पर

  • हाथों की नियमित सफाई करें

  • लक्षण दिखने पर टेस्ट कराएं

  • वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाएं

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन