Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

29th August 2026

ब्रेकिंग

5 सदस्यीय समिति ने शुरू किया ड्राफ्ट पर काम; लोगों से ली जाएगी राय

CM साय ने किया शुभारंभ; चुने गए बच्चों को मिलेगी स्पेशल एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग; बेंगलुरु में शुभांशु शुक्ला से मुलाकात

11:30 बजे भरी उड़ान, 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास खेत में गिरा; 5 फीट की दीवार तोड़कर बिखरा मलबा

5 किलो से ज्यादा नहीं मिलेगी, 30 दिन में 35% बढ़े दाम; सरकार ने 10 लाख टन इंपोर्ट को दी मंजूरी

CM मोहन यादव ने सपत्नीक किया हवन-पूजन; बोले- नई पीढ़ी तक पहुंचेगा सनातन ज्ञान

पांच मंजिला इमारत में आग, 3 की मौत : पार्किंग में खड़ी बाइक में हुए ब्लास्ट से हादसा; 6 लोगों को बचाया गया

News Affair Team

Fri, Jun 12, 2026

नईदिल्ली.

दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में देर रात एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत आग की चपेट में आ गई। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक युवक और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं राहत एवं बचाव अभियान में फायर ब्रिगेड की टीम ने छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ियों में लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और धीरे-धीरे पूरी पांच मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते धुआं हर मंजिल तक फैल गया, जिससे लोग अंदर ही फंस गए।

2:35 बजे मिली सूचना, 3:45 तक आग पर काबू

फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, गुरुवार देर रात 2:35 से 2:37 बजे के बीच इमरजेंसी कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 3:45 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

छत का ताला तोड़कर बचाई गई जानें

बचाव कार्य के दौरान फायर फाइटर्स को संकरी गली और बंद छत के गेट के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। टीम ने छत का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां फंसे लोगों को बाहर निकाला। दो लड़कियों को विशेष रूप से छत के रास्ते सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

चश्मदीद का बयान: “गाड़ियां एक-एक करके ब्लास्ट हो रही थीं”

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगते ही पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगातार धमाके होने लगे। एक चश्मदीद ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और पीछे की तरफ से लोगों को बाहर निकालने में मदद की। कई लोगों को साड़ियों की रस्सी बनाकर नीचे उतारा गया।

कई वाहन जलकर खाक, इमारत में 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे

फायर विभाग के अधिकारी के अनुसार पार्किंग में खड़ी तीन स्कूटी, दो बाइक और एक साइकिल पूरी तरह जल गईं। आग और धुआं इतनी तेजी से फैला कि निचली मंजिलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के समय इमारत में करीब 20–22 लोग मौजूद थे।

पिछले 10 दिनों में दूसरी बड़ी आग की घटना

दिल्ली में पिछले 10 दिनों में यह दूसरी बड़ी आग की घटना है। इससे पहले मालवीय नगर के एक होटल में भी भीषण आग लगी थी, जिसमें कई विदेशी नागरिकों समेत 23 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन