Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

13th April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

'मंत्री के विवादित बयान पर कार्रवाई क्यों नहीं' : कांग्रेस ने प्रधामंत्री मोदी से पूछे तीखे सवाल; भोपाल में कल BJP का महिला महाशक्ति महासम्मेलन

News Affair Team

Fri, May 30, 2025

भोपाल.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले महिला महाशक्ति महासम्मेलन को संबोधित करने रहे हैं, लेकिन उनके आगमन से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, मेट्रो और भ्रष्टाचार जैसे तमाम मुद्दों पर सीधा जवाब मांगा है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री मोदी को खुला पत्र लिखते हुए कहा है कि जंबूरी मैदान में उत्सव के शोर में मध्य प्रदेश की महिलाओं की सिसकियों की आवाज दबा दी जाए। उन्होंने पत्र में प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजनीतिक भागीदारी से जुड़ी समस्याएं गिनाईं।

पटवारी ने कहा- एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपराधों में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। अनुसूचित जाति-जनजाति की महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में भी प्रदेश शीर्ष पर है।

उन्होंने लाड़ली बहना योजना को लेकर भी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और बताया कि ₹3000 प्रति माह देने का वादा सिर्फ ₹1250 पर आकर अटक गया है।

महिला सशक्तिकरण या दिखावे का आयोजन?

पटवारी ने सवाल उठाया कि क्या महिला सशक्तिकरण केवल मंच सजाने, महिला स्टॉल लगाने और मीडिया में "अच्छा" दिखाने तक सीमित है? उन्होंने पूछा, क्या यह असली सशक्तिकरण है या सिर्फ एक और दिखावे का उत्सव?

उन्होंने आरोप लगाया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर जैसे ऐतिहासिक नाम का भाजपा द्वारा राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गिनाए 10 तीखे सवाल

वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री मोदी से 10 सीधे सवाल पूछे। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला सशक्तिकरण सम्मेलन की आड़ में असलियत को छुपाया जा रहा है।

उमंग सिंघार के सवालों की प्रमुख बातें-

1.      महिला सेना अधिकारी पर मंत्री का बयान: मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

2.      महिला अपराधों के आंकड़े: NCRB की 2023 की रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं हुई?

3.      मेट्रो प्रोजेक्ट की देरी: भोपाल-इंदौर मेट्रो चार साल देरी से चल रही है, जवाबदेही कौन लेगा?

4.      वायदे और हकीकत में फर्क: लाडली बहनों को ₹3000 का वादा था, मिला औसतन ₹1250 क्या यह वादा-खिलाफी नहीं है?

5.      अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अभाव: राजधानी भोपाल से आज तक कोई नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान क्यों नहीं?

6.      अहिल्या बाई के आदर्शों की अनदेखी: बजट में आदिवासी, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों को न्यूनतम प्राथमिकता क्यों?

7.      महंगाई और बेरोजगारी: क्या "अच्छे दिन" सिर्फ नारे बनकर रह गए हैं?

8.      किसानों की आय और धोखाधड़ी: दोगुनी आय का वादा करके न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे फसल खरीदक्या ये धोखा नहीं?

9.      भ्रष्टाचार पर चुप्पी: नर्सिंग घोटाला, परिवहन घोटाला, जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई क्यों नहीं?

10.  संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता: क्या सरकार लोकतंत्र की संस्थाओं को कमजोर कर रही है?

जवाब का इंतज़ार

पीएम मोदी के शुक्रवार को भोपाल दौरे के दौरान महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा के साथ ही भाजपा ने इसे "मध्य प्रदेश की नारी शक्ति को समर्पित" बताया है। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि यह सिर्फ एक चुनावी स्टंट है और महिलाओं की असली समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन