Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

13th April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

गूगल मैप ने फिर ली जान : हाईवे छोड़ गांव की ओर बढ़ी कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 गंभीर; महाकाल दर्शन के बाद दिल्ली लौट रहे थे युवक

News Affair Team

Tue, Jun 3, 2025

उज्जैन.

उज्जैन में महाकाल मंदिर के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे 5 दोस्तों की कार तेज रफ्तार में पेड़ से टकरा गई। आर्यन लोहिया (दिल्ली निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा घट्टिया थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, पांचों युवक दिल्ली नंबर की अर्टिगा कार (DL 13-C-7474) से उज्जैन आए थे। महाकाल की भस्म आरती में भाग लेने के बाद काल भैरव मंदिर के दर्शन कर ये लोग दिल्ली लौट रहे थे।

वापसी में उन्होंने गूगल मैप की सहायता ली, लेकिन मैप ने उन्हें कोटा हाईवे छोड़कर मालीखेड़ी गांव की ओर घुमावदार रास्ते पर मोड़ दिया। यहां एक मोड़ पर कार तेज रफ्तार में पहले बेरिकेडिंग से टकराई, फिर पेड़ से जा भिड़ी।

सभी युवक दिल्ली के प्रतिष्ठित परिवारों से

हादसे में आर्यन लोहिया की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवकों की पहचान उज्जवल गुप्ता, अर्जुन वशिष्ठ, नचिकेत और मृदुल आर्य के रूप में हुई है। सभी को पहले पाटन स्वास्थ्य केंद्र, फिर उज्जैन रेफर किया गया। बताया गया कि सभी युवक दिल्ली के प्रतिष्ठित परिवारों से हैंकिसी के पिता डॉक्टर हैं, तो कोई लॉ की पढ़ाई कर रहा है।

घायल उज्जवल गुप्ता ने सुनाया हादसे का घटनाक्रम

घायल युवक उज्जवल गुप्ता ने बताया- हमने गूगल मैप पर दिल्ली की लोकेशन डाली थी। उसी के निर्देश पर हम हाईवे से हटकर गांव के रास्ते पर चल पड़े। अचानक एक झटका लगा, और फिर मुझे कुछ याद नहीं... आंख अस्पताल में खुली।

ग्रामीणों ने बचाई जान, पुलिस कर रही जांच

हादसे की खबर मिलते ही पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घट्टिया थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और गलत रूट चयन को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

गूगल मैप से जुड़े पहले भी हो चुके हैं हादसे

यह पहला मामला नहीं है जब गूगल मैप का आंख मूंदकर अनुसरण करना जानलेवा साबित हुआ हो। इससे पहले उत्तर प्रदेश के बरेली में एक कार, गूगल के निर्देश पर अधूरे पुल से नीचे गिर गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन