Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 2 नई ट्रेन का शुभारंभ; रायपुर में बनेगी 300 इलेक्ट्रिक इंजनों की मेंटेनेंस फैसिलिटी

बच्ची 5 महीने की गर्भवती हुई; बैगा गिरफ्तार, POCSO में केस

एक महीने पहले DGCA को बतानी होगी कीमत; इमरजेंसी में सरकार कर सकेगी दखल

मस्जिद में अश्लील हरकत का आरोप; बांग्लादेश सरकार बोली- सजा से पहले हमें जानकारी नहीं दी गई

भारतीय सामानों को मिलेगी 100% ड्यूटी-फ्री एंट्री; 15 साल में ₹1.90 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

प्रार्थना के दौरान क्रॉस गिरने से पादरी की मौत : 27 मिनट से लाइव चल रही थी प्रेयर; कुछ देर पहले कहा था- ‘एक दिन हम सबको मरना है’

News Affair Team

Mon, Oct 19, 2026

ग्वायाकिल.

दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रवचन दे रहे पादरी के ऊपर दीवार पर लगा लकड़ी का बड़ा क्रॉस और ईसा मसीह की मूर्ति गिर गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से पादरी की मौत हो गई। घटना के समय प्रार्थना सभा का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण चल रहा था, इसलिए पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

हादसा 17 अक्टूबर को इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल स्थित आवर लेडी ऑफ परपेचुअल हेल्प चर्च में हुआ। यहां फादर पैट्रिसियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलीनारी प्रार्थना सभा के दौरान प्रवचन दे रहे थे। घटना के बाद चर्च में मौजूद लोग उनकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

लाइव प्रसारण के करीब 27 मिनट बाद गिरा क्रॉस

प्रार्थना सभा का ऑनलाइन प्रसारण किया जा रहा था। वीडियो में दिखाई देता है कि करीब 27 मिनट बाद दीवार पर लगा क्रॉस और उस पर लगी ईसा मसीह की मूर्ति अचानक नीचे गिर जाती है। उस समय पादरी ठीक उसके नीचे मौजूद थे।

हादसे के बाद चर्च में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने पादरी को संभालने और मदद पहुंचाने की कोशिश की। चर्च के मुताबिक, इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ भी उनकी जान नहीं बचा सका।

कुछ देर पहले कहा था- ‘एक दिन हम सबको मरना है’

हादसे से कुछ देर पहले फादर सांचेज अपने प्रवचन में जीवन और समय के महत्व पर बात कर रहे थे। उन्होंने स्पेनिश में कहा था, ‘टोडोस वैमोस ए मोरिर’ (Todos vamos a morir), जिसका अर्थ है- ‘एक दिन हम सबको मरना है।’

उन्होंने कहा था कि कम महत्वपूर्ण चीजों में समय गंवाने के बजाय उसे ईश्वर और अपने प्रियजनों के साथ बिताना ज्यादा सार्थक है। हादसे से पहले कही गई उनकी यह बात अब घटना के वीडियो के साथ चर्चा में है।

क्रॉस गिरने की वजह की जांच

चर्च ने बताया कि क्रॉस गिरने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। शुरुआती आशंका है कि उसे दीवार से जोड़ने वाले माउंटिंग फिक्स्चर में खराबी हो सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन