Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

15th October 2026

ब्रेकिंग

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

सुनील मित्तल बोले- 5 साल पहले किया था आवेदन, नेटवर्क भी तैयार

कुनकुरी और बालाछापर में 225 घर बनाने की योजना; EWS-LIG परिवारों को अनुदान भी

ऊधम सिंह नगर से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार : चीन निर्मित हथियार और हेरोइन बरामद; ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हुई सप्लाई

News Affair Team

Tue, Jun 16, 2026

देहरादून.

उत्तराखंड में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र से उत्तराखंड एसटीएफ ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में चीन में बने हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई सेना, बीएसएफ और पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर की गई संयुक्त ऑपरेशन का हिस्सा थी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी ईशानप्रीत सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में उसके अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

ड्रोन से हथियार सप्लाई का शक, बड़ी साजिश की आशंका

सूत्रों के मुताबिक आरोपी के पास से 3 जिगाना पिस्टल, 3 बरेटा पिस्टल, 6 मेड इन चाइना पिस्टल, 20 मैगजीन और करीब 900 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब बॉर्डर पर पहुंचाए गए थे।

खुफिया इनपुट के अनुसार, आरोपी 15 अगस्त से पहले किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। जांच एजेंसियां अब इसके नेटवर्क को खंगाल रही हैं, जो पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश तक फैला बताया जा रहा है।

अमृतसर रेड के बाद से फरार था आरोपी

पंजाब की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और BSF ने कुछ समय पहले अमृतसर में आरोपी के घर पर छापेमारी की थी। कार्रवाई की भनक लगते ही ईशानप्रीत सिंह छत से कूदकर फरार हो गया था।

इसके बाद से ही पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान उसके उत्तराखंड में छिपे होने की सूचना मिली।

तड़के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तारी

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर Uttarakhand Special Task Force ने Punjab Police और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बाजपुर के केशवनगर इलाके में तड़के छापेमारी की।

ऑपरेशन के दौरान आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में खुफिया इनपुट की अहम भूमिका रही, जो Border Security Force और अन्य एजेंसियों से साझा किया गया था।

पंजाब में पहले से दर्ज हैं कई मामले

ईशानप्रीत सिंह के खिलाफ पंजाब के एसएएस नगर में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। शुरुआती पूछताछ में ड्रोन के जरिए हथियार और नशे की सप्लाई नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

पंजाब पुलिस को सौंपा गया आरोपी

मुख्य मामला पंजाब में दर्ज है, इसलिए गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड एसटीएफ ने आरोपी को आगे की जांच के लिए पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है। अब जांच एजेंसियां उसके पूरे नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहन पड़ताल कर रही हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन