Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th October 2026

ब्रेकिंग

बेटियां दुर्गा-काली बनें, बुर्के वाली नहीं; सागर में लव जिहाद मुक्त बनाने की बात कही

अदिरा बोलीं- पिटाई से एक कान से सुनाई देना बंद हुआ; ऋतु ने कहा- नाखूनों से चेहरा खरोंचा

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

एयरपोर्ट पर पिस्टल चेक करते समय चली गोली : महिला कर्मचारी की जांघ में लगी, दूसरे के हाथ में घुसे छर्रे; यात्री के पास लाइसेंसी पिस्टल और 21 कारतूस मिले

लखनऊ.

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने वाले यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से फायर हुआ। गोली पहले फर्श से टकराई और उसके बाद पास खड़ी महिला कर्मचारी की जांघ में जा लगी। गोली के छर्रे लगने से एक अन्य कर्मचारी भी घायल हुआ।

दोनों घायलों को तत्काल न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें एयरपोर्ट पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।

चेकिंग के दौरान ट्रिगर दबा, एक राउंड फायर

घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। आजमगढ़ निवासी कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1810 से मुंबई जाने वाले थे। यात्री ने एयरलाइन को अपने पास मौजूद लाइसेंसी हथियार की जानकारी पहले ही दे दी थी।

हथियार की निर्धारित जांच के दौरान पिस्टल से अचानक एक राउंड फायर हो गया। गोली फर्श से टकराकर महिला कर्मचारी सुमन की जांघ में लगी। वहीं छर्रे लगने से रोहित राज के हाथ में चोट आई।

5 घंटे पूछताछ के बाद पुलिस ले गई थाने

घटना के बाद कमलेश से एयरपोर्ट पर करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। उनके पास से एक पिस्टल और 21 कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद फूलपुर पुलिस उन्हें थाने ले गई।

पुलिस के मुताबिक, पिस्टल का ऑल इंडिया परमिट था। अधिकारियों ने घटना को प्रथम दृष्टया दुर्घटनावश हुआ फायर बताया है, हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

घायल कर्मचारी ने बताया- पिस्टल में गोली लोड थी

सिक्योरिटी स्कैनर कर्मचारी रोहित राज के मुताबिक, वह सुमन के साथ हथियार की जांच कर रहे थे। इसी दौरान यात्री ने पिस्टल निकाली। रोहित का कहना है कि पिस्टल में गोली पहले से लोड थी और जांच के दौरान ट्रिगर दबने से फायर हो गया।

उन्होंने बताया कि सुमन उस समय पिस्टल के सामने थीं, इसलिए गोली उनकी जांघ में लगी और रोहित को छर्रे लगे।

यात्री का दावा- लगा था चैंबर खाली है

पूछताछ में कमलेश ने पुलिस को बताया कि उन्हें लगा था कि पिस्टल में गोली नहीं है। उनके अनुसार चैंबर में गोली फंसी हुई थी और ट्रिगर दबाने पर अचानक फायर हो गया। हालांकि, गोली जानबूझकर चलाई गई या गलती से चली, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

स्वतंत्रता दिवस के कारण एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर वाराणसी एयरपोर्ट को 11 से 20 अगस्त तक हाई अलर्ट पर रखा गया है। ऐसे में हथियार की जांच के दौरान फायरिंग की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। एडीसीपी गोमती जोन समेत पुलिस और इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

कमलेश मुंबई में रह चुके हैं पूर्व पार्षद

पुलिस के मुताबिक, कमलेश राय मूल रूप से आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे मुंबई में पूर्व पार्षद रह चुके हैं। उनके बेटे रितेश राय वर्तमान में पार्षद बताए जा रहे हैं।

कमलेश आजमगढ़ में एक कॉलेज का संचालन भी करते हैं। उनके पास हथियारों से जुड़े कई लाइसेंस होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उनके पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

2010 में मुंबई एयरपोर्ट पर भी चली थी गोली

ऐसी ही घटना सितंबर 2010 में मुंबई एयरपोर्ट पर हुई थी। इंदौर जाने वाले एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल की जांच के दौरान गोली चल गई थी। गोली फर्श से टकराई और टाइल का टुकड़ा एक महिला स्क्रीनिंग कर्मचारी को लगा था। उस मामले में भी यात्री के पास वैध हथियार लाइसेंस था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन