Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

7th August 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर का इस्तीफा : कहा- पार्टी को लगता है मैं चुनाव नहीं जिता सकता; 100 से ज्यादा सांसद विरोध में थे

News Affair Team

Mon, Jun 22, 2026

लंदन.

ब्रिटेन की राजनीति में सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद और लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे दिया। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि वे अगले आम चुनाव में नेतृत्व के लिए उपयुक्त चेहरा नहीं हैं।

स्टार्मर का यह फैसला ऐसे समय आया है जब लेबर पार्टी के भीतर उनके नेतृत्व को लेकर असंतोष लगातार बढ़ रहा था। हालिया स्थानीय चुनावों में खराब प्रदर्शन और पार्टी की गिरती लोकप्रियता ने उनके ऊपर दबाव को और तेज कर दिया।

17 जुलाई तक मिलेगा नया प्रधानमंत्री

स्टार्मर ने स्पष्ट किया कि जुलाई के मध्य तक लेबर पार्टी नया नेता चुन लेगी। तब तक वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपने फैसले की जानकारी ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स III को दे दी है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (NEC) जल्द ही नए नेतृत्व चुनाव की प्रक्रिया तय करेगी।

एंडी बर्नहैम सबसे आगे, रेस में कई चेहरे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैनचेस्टर के नेता एंडी बर्नहैम नेतृत्व की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। हालिया उपचुनाव में जीत के बाद उनकी स्थिति और मजबूत हुई है।

उनकी लोकप्रियता का कारण कोविड काल में उनकी सक्रिय भूमिका और स्थानीय मुद्दों पर मजबूत पकड़ बताई जा रही है।

अन्य दावेदार भी कतार में

नेतृत्व की रेस में कई बड़े नाम शामिल हैं-

  • एंजेला रेनर (उपनेता, जमीनी पकड़ मजबूत)

  • यवेट कूपर (अनुभवी नेता)

  • वेस्ली पॉल विलियम स्ट्रीटिंग (युवा चेहरा, तेजी से उभरते नेता)

हालांकि अभी तक किसी ने आधिकारिक दावेदारी घोषित नहीं की है, लेकिन पार्टी के भीतर समीकरण तेजी से बदल रहे हैं।

स्टार्मर पर क्यों बढ़ा दबाव?

विश्लेषकों के अनुसार स्टार्मर की मुश्किलें पिछले एक साल में लगातार बढ़ती गईं-

  • स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी को 1400 से ज्यादा सीटों का नुकसान

  • अवैध प्रवासन पर सरकार की कमजोर पकड़ को लेकर आलोचना

  • आर्थिक नीतियों से ट्रेड यूनियनों और वामपंथी गुटों में नाराजगी

  • पार्टी के भीतर नेतृत्व पर भरोसे की कमी

  • एंडी बर्नहैम के उभरते विकल्प के रूप में सामने आना

ब्रिटेन में 7 साल में 6वें PM का बदलाव

स्टार्मर के इस्तीफे के साथ ब्रिटेन में पिछले सात वर्षों में छठे प्रधानमंत्री का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले डेविड कैमरून, थेरेसा मे , बोरिस जॉन्सन, लिज ट्रस और ऋषी सुनक भी समय से पहले पद छोड़ चुके हैं।

क्या है आगे की प्रक्रिया?

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री का चुनाव सीधे जनता नहीं करती। संसद में बहुमत रखने वाली पार्टी का नेता ही प्रधानमंत्री बनता है। इसलिए लेबर पार्टी का नया नेता ही देश का अगला प्रधानमंत्री होगा।

अब नजर इस बात पर है कि क्या एंडी बर्नहैम बिना बड़ी टक्कर के कमान संभालते हैं या फिर पार्टी के भीतर कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन