क्रिकेटर यश दयाल पर दूसरी बार रेप केस : RCB के तेज गेंदबाज पर अब जयपुर की नाबालिग ने लगाया दुष्कर्म का आरोप; गाजियाबाद में पहले से दर्ज है FIR
News Affair Team
Fri, Jul 25, 2025
जयपुर / गाजियाबाद / प्रयागराज.
आईपीएल 2025 चैंपियन टीम RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल एक बार फिर कानूनी विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। जयपुर की एक नाबालिग लड़की ने उन पर क्रिकेट में करियर बनाने का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। इससे पहले गाजियाबाद की एक युवती ने भी शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था।
सांगानेर सदर थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता की उम्र उस वक्त 17 वर्ष थी। आरोप है कि यश दयाल ने करियर बनाने के सपने दिखाकर इमोशनल ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ लगातार यौन संबंध बनाए।

पीड़िता का आरोप है कि आईपीएल 2025 के जयपुर मैच के दौरान यश ने सीतापुरा के एक होटल में बुलाकर फिर से रेप किया। इसके बाद 23 जुलाई को लड़की ने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
गाजियाबाद की युवती का भी गंभीर आरोप
8 जुलाई को गाजियाबाद की एक महिला ने यश दयाल पर शादी का झूठा वादा कर पांच साल तक यौन शोषण करने का केस दर्ज कराया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में यश की गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी और कहा था,
"एक-दो दिन के लिए कोई धोखा खा सकता है, पांच साल तक नहीं।"
पीड़िता का आरोप है कि यश ने उसे अपने परिवार से मिलवाया, बहू का दर्जा दिया, लेकिन बाद में शारीरिक और मानसिक शोषण करते रहे।
प्रयागराज पुलिस से की थी यश ने शिकायत
यश दयाल ने खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए प्रयागराज पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। उन्होंने युवती पर iPhone और लैपटॉप चोरी करने और शादी के लिए दबाव बनाने जैसे आरोप लगाए हैं।
शिकायत के आधार पर प्रयागराज पुलिस जांच कर रही है, हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
पहले भी विवादों में आ चुके हैं यश दयाल
2023 में यश ने इंस्टाग्राम पर मुस्लिम विरोधी पोस्ट की थी, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ। बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि स्टोरी उन्होंने पोस्ट नहीं की थी।

IPL करियर और प्रोफाइल
नाम: यश चंद्रपाल दयाल
जन्म: 13 दिसंबर 1997, प्रयागराज
उम्र: 27 वर्ष
गेंदबाजी: लेफ्ट आर्म फास्ट
IPL विकेट: 43
IPL टाइटल:
2022 - गुजरात टाइटंस
2025 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2023 में KKR के रिंकू सिंह द्वारा एक ओवर में 5 छक्के खाने के बाद चर्चा में आए थे।
2024 में RCB से जुड़े और 2025 में खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई।
पीड़िताओं का पक्ष
दोनों पीड़िताओं ने अपने बयानों में यश दयाल पर झूठे वादे, भावनात्मक शोषण, शारीरिक हिंसा और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
जयपुर की पीड़िता ने कहा – “मैं नफरत नहीं, न्याय चाहती हूं। मेरे पास चैट्स, फोटो और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे सबूत हैं। सिस्टम अगर सच के साथ खड़ा हो तो हर चुप लड़की को ताकत मिलती है।”
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन