Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

18th November 2026

ब्रेकिंग

कुशीनगर में मुस्लिम महिला ने बेटे की सलामती के लिए की पूजा; लखनऊ में योगी ने बरसाए फूल

CM मोहन यादव ने किया 357 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन; कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे

ईंधन-बिजली की महंगाई 32.84% हुई; खुदरा महंगाई भी 6% के पार

घर बैठे मिलेगी मदद और मार्गदर्शन; पुलिस-स्वास्थ्य सेवाओं से भी जोड़ेगी हेल्पलाइन

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम का असर; रायपुर में मौसम रहेगा साफ, अंबिकापुर सबसे ठंडा

'रामायण' ने 10 दिन में कमाए ₹1,228 करोड़ : रणबीर कपूर की पहली 1000 करोड़ी फिल्म; सबसे तेज क्लब में तीसरे नंबर पर

News Affair Team

Sun, Nov 15, 2026
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 7वें स्थान पर पहुंची फिल्म रामायण

  • 10वें दिन कमाई में 51.6% उछाल, शनिवार को कमाए ₹72.90 करोड़

मुंबई.

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के महज 10 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में ₹1,228 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। भारत में फिल्म की कमाई ₹819.50 करोड़ पहुंच गई है। इसके साथ ही फिल्म ने शाहरुख खान की 'जवान' (₹1,160 करोड़) और यश की 'KGF 2' (₹1,215 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म की कमाई में दूसरे शनिवार को भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। दूसरे शुक्रवार को ₹48.10 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म ने शनिवार को ₹72.90 करोड़ कमाए। यानी एक दिन में कमाई ₹24.80 करोड़ बढ़ गई। यह शुक्रवार के मुकाबले 51.6% ज्यादा है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आधार पर 'रामायण' इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में भी इसे सातवें स्थान पर बताया गया है।

रणबीर कपूर के करियर की पहली 1000 करोड़ी फिल्म

'रामायण: पार्ट 1' रणबीर कपूर के करियर की पहली फिल्म बन गई है, जिसने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'एनिमल' थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब ₹917 करोड़ का कारोबार किया था।

8 दिन में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार

'रामायण' ने रिलीज के महज 8 दिनों में दुनियाभर में ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। सबसे तेजी से इस मुकाम तक पहुंचने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में यह तीसरे नंबर पर है।

  • पुष्पा 2 – 7 दिन

  • धुरंधर 2 – 7 दिन

  • रामायण – 8 दिन

  • बाहुबली 2 – 10 दिन

  • RRR – 16 दिन

  • KGF चैप्टर 2 – 18 दिन

  • जवान – 18 दिन

  • पठान – 27 दिन

दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 भारतीय फिल्में

फिल्म

कलेक्शन रुपए में

दंगल

₹2,070.30 करोड़

धुरंधर 2

₹1,813.39 करोड़

बाहुबली 2

₹1,788.06 करोड़

पुष्पा 2

₹1,742.10 करोड़

धुरंधर

₹1,307.35 करोड़

RRR

₹1,230 करोड़

रामायण

₹1,228 करोड़

KGF 2

₹1,215 करोड़

जवान

₹1,160 करोड़

पठान

₹1,055 करोड़

₹2,000 करोड़ बजट वाली फिल्म को हिट होने के लिए कमाने होंगे ₹2,800 करोड़

फिल्म के शानदार बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बावजूद इसे हिट घोषित करने का गणित काफी बड़ा है। फिल्म और ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किसी फिल्म की सफलता सिर्फ उसकी कुल कमाई से तय नहीं होती। इसमें डिस्ट्रीब्यूटर शेयर और फिल्म की लागत भी अहम होती है।

मेकर्स ने हाईकोर्ट में फिल्म का आधिकारिक बजट ₹2,000 करोड़ बताया है। इस हिसाब से फिल्म को हिट होने के लिए हिंदी वर्जन से कम से कम ₹1,100 करोड़ और दुनियाभर में करीब ₹2,800 करोड़ का कलेक्शन करना होगा।

यानी 10 दिनों में ₹1,228 करोड़ की कमाई के बावजूद फिल्म को अभी लंबा सफर तय करना है। आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार तय करेगी कि फिल्म इस बड़े लक्ष्य के कितने करीब पहुंच पाती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन