Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

14th July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

गुरिंदरवीर 100 मीटर में भारत के सबसे तेज धावक : 10.09 सेकेंड में बनाया स्प्रिंटिंग का नया इतिहास; कहा- यह तो सिर्फ शुरुआत है

News Affair Team

Sun, May 24, 2026

रांची.

बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार का दिन भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में दर्ज हो गया। पंजाब के 25 वर्षीय धावक गुरिंदरवीर सिंह ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ सिर्फ 10.09 सेकेंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया।

यह पहली बार है जब किसी भारतीय एथलीट ने 100 मीटर रेस 10.10 सेकेंड से कम समय में पूरी की है। फिनिश लाइन पार करते ही गुरिंदरवीर का उत्साह देखने लायक था। उन्होंने ट्रैक पर अपना बिब नंबर उतार दिया और जूते हवा में फेंक दिए।

रेस के बाद गुरिंदरवीर ने कहा, “लोग कहते थे कि भारतीयों के पास 100 मीटर के लिए जरूरी जीन नहीं हैं। मैं यह सोच बदलना चाहता था। भारतीय जीन भी मजबूत हैं और यह तो सिर्फ शुरुआत है।”

एशिया के दूसरे सबसे तेज धावक बने

गुरिंदरवीर का 10.09 सेकेंड का समय इस सीजन में एशिया का दूसरा सबसे तेज समय बन गया है। वह जापान के फुकुतो कोमुरो के 10.08 सेकेंड के रिकॉर्ड से सिर्फ 0.01 सेकेंड पीछे रहे।

उन्होंने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तय 10.16 सेकेंड का क्वालिफिकेशन मार्क भी आसानी से पार कर लिया।

एक दिन में तीन बार टूटा नेशनल रिकॉर्ड

रांची में हुई इस प्रतियोगिता में नेशनल रिकॉर्ड तीन बार टूटा। शुक्रवार को सेमीफाइनल में गुरिंदरवीर ने 10.17 सेकेंड का समय निकालकर पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

इसके कुछ मिनट बाद ओडिशा के 22 वर्षीय अनिमेष कुजूर ने 10.15 सेकेंड दौड़कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लेकिन फाइनल में गुरिंदरवीर ने फिर बाजी मारते हुए 10.09 सेकेंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया।

फाइनल मुकाबले में गुरिंदरवीर, अनिमेष से 0.11 सेकेंड आगे रहे। उन्होंने करीब दो फीट की बढ़त के साथ फिनिश लाइन पार की। रिलायंस फाउंडेशन के प्रणव गुरव 10.29 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

“मेंटल गेम सबसे अहम”

गुरिंदरवीर ने जीत के बाद कहा कि इस प्रदर्शन के पीछे लगातार मेहनत और मानसिक मजबूती सबसे बड़ा कारण रही।

उन्होंने कहा, “ट्रेनिंग में जिन चीजों की कमी थी, उन्हें सुधारा। स्ट्रेंथ बढ़ाई। आखिरी समय में फिजिकल से ज्यादा मानसिक ताकत काम आती है। जो खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखेगा, वही जीतेगा।”

उसेन बोल्ट के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

100 मीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड जमैका के महान धावक उसेन बोल्ट के नाम है। उन्होंने 2009 में बर्लिन वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 9.58 सेकेंड का समय निकालकर यह रिकॉर्ड बनाया था।

एशियन रिकॉर्ड चीन के सु बिंगतियान के नाम है, जिन्होंने टोक्यो ओलिंपिक 2021 में 9.83 सेकेंड की दौड़ लगाई थी।

400 मीटर में भी बना नया इतिहास

रांची में सिर्फ 100 मीटर ही नहीं, 400 मीटर दौड़ में भी नया इतिहास बना। भारतीय धावक विशाल ने 44.98 सेकेंड में रेस पूरी कर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वे 45 सेकेंड से कम समय में 400 मीटर दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उनकी यह टाइमिंग इस सीजन में एशिया की सबसे तेज टाइमिंग भी है।

इस रेस में तमिलनाडु के राजेश रमेश दूसरे और उत्तर प्रदेश के जय कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन