Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

2nd July 2026

ब्रेकिंग

100 दिन में तैयार हुआ एक्टर का ड्रीम क्रिकेट स्टेडियम; LAKR को मिला नया होम ग्राउंड

भारत समेत 30 देशों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे; 9 को मशहद में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

जुलाई से 21 नहीं, 15 पॉइंट का होगा हर गेम; ऑल इंडिया रैंकिंग टूर्नामेंट से नए नियम लागू

पहला जत्था 4 जुलाई को रवाना; अब सिर्फ 38 किमी ट्रेक करना होगा

'बम-बम भोले' के जयकारों के बीच निकले श्रद्धालु; 28 अगस्त तक चलेगी यात्रा

CM योगी से जनता दर्शन में मिलना चाहते हैं? : जानिए पूरा प्रोसेस; क्या ले जाएं और किन बातों का रखें ध्यान

लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियमित रूप से 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के जरिए लोगों की समस्याएं सीधे सुनते हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। जमीन विवाद, पुलिस कार्रवाई, पेंशन, सरकारी योजनाओं का लाभ, इलाज के लिए आर्थिक सहायता और प्रशासनिक लापरवाही जैसे मामलों में मुख्यमंत्री स्वयं अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश देते हैं।

हालांकि जनता दर्शन में शामिल होने के लिए एक तय प्रक्रिया का पालन करना होता है। बिना जानकारी के पहुंचने पर कई बार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कहां लगता है जनता दर्शन

मुख्यमंत्री जब लखनऊ में रहते हैं, तब जनता दर्शन 5, कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होता है। वहीं, गोरखपुर प्रवास के दौरान यह कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम का स्थान और तारीख मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार बदल सकती है।

पहले हेल्पलाइन पर करें पुष्टि

जनता दर्शन का कोई तय साप्ताहिक या मासिक कैलेंडर जारी नहीं होता। ऐसे में कार्यक्रम में जाने से पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क कर यह जानकारी लेना जरूरी है कि अगला जनता दर्शन कब और कहां आयोजित होगा।

अधिकारियों की सलाह है कि यात्रा शुरू करने से पहले एक बार दोबारा भी कार्यक्रम की पुष्टि कर लेनी चाहिए।

सुबह 5 से 7 बजे तक होती है एंट्री

जनता दर्शन में प्रवेश के लिए सुबह 5 बजे से 7 बजे तक का समय निर्धारित रहता है। प्रवेश से पहले रजिस्ट्रेशन और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

समय पर नहीं पहुंचने वाले लोगों को प्रवेश नहीं मिल पाता, इसलिए निर्धारित समय से पहले पहुंचना बेहतर माना जाता है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

जनता दर्शन में शामिल होने के लिए किसी तरह का ऑनलाइन आवेदन या पूर्व पंजीकरण नहीं करना पड़ता। कार्यक्रम स्थल पर बने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर नाम और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद आवेदक को एक टोकन नंबर दिया जाता है। इसी क्रम के आधार पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई जाती है।

जनसुनवाई पोर्टल की जानकारी भी पूछी जाती है

कार्यक्रम में आने वाले लोगों से यह भी पूछा जाता है कि उन्होंने अपनी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई है या नहीं।

यदि शिकायत पहले से दर्ज है तो अधिकारियों को मामले की पृष्ठभूमि समझने में आसानी होती है। हालांकि शिकायत ऑनलाइन दर्ज न होने पर भी मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति दी जाती है।

आवेदन के साथ ये दस्तावेज रखें

जनता दर्शन में जाते समय संबंधित मामले के सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना महत्वपूर्ण माना जाता है। इनमें शामिल हैं—

  • आधार कार्ड

  • वोटर आईडी

  • पैन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)

  • शिकायत से जुड़े दस्तावेज

  • विभागीय या न्यायालय के आदेश की प्रति

  • इलाज से जुड़े मेडिकल दस्तावेज

  • आर्थिक सहायता के लिए बैंक संबंधी दस्तावेज

अधिकारियों की सलाह है कि सभी दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी दोनों साथ रखें।

हर समस्या के लिए अलग आवेदन तैयार करें

यदि किसी व्यक्ति की एक से अधिक शिकायतें हैं, तो प्रत्येक मामले के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र तैयार करना चाहिए।

उदाहरण के तौर पर यदि किसी को पेंशन और भूमि विवाद, दोनों समस्याएं हैं तो दोनों के लिए अलग आवेदन देने से संबंधित विभाग तक शिकायत सही तरीके से पहुंचती है और कार्रवाई में सुविधा होती है।

पुराने शिकायत रिकॉर्ड भी साथ रखें

यदि आपने पहले थाने, तहसील, नगर निगम, विकास प्राधिकरण, जिला अधिकारी कार्यालय या किसी अन्य सरकारी विभाग में शिकायत की है, तो उसकी रसीद, आवेदन की प्रति और कार्रवाई का रिकॉर्ड भी साथ ले जाएं।

वरिष्ठ पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि इससे यह स्पष्ट होता है कि स्थानीय स्तर पर समाधान का प्रयास किया गया था, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं होने पर मुख्यमंत्री के समक्ष मामला लाया गया है।

इलाज के लिए मदद मांग रहे हैं तो ये दस्तावेज जरूरी

कैंसर, किडनी, हृदय रोग या अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले लोगों को अस्पताल का खर्च अनुमान (एस्टीमेट), डॉक्टर की रिपोर्ट, रेफरल स्लिप और भर्ती संबंधी दस्तावेज आवेदन के साथ लगाने चाहिए।

सरकारी अस्पतालों या सरकार से मान्यता प्राप्त बड़े अस्पतालों द्वारा जारी खर्च का अनुमान अधिक मान्य माना जाता है। सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने पर सहायता प्रक्रिया अपेक्षाकृत तेज हो सकती है।

सुरक्षा कारणों से ये सामान ले जाना प्रतिबंधित

जनता दर्शन में सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई वस्तुओं को ले जाने की अनुमति नहीं होती। इनमें शामिल हैं-

  • मोबाइल फोन

  • बैग

  • लैपटॉप

  • पेन

  • माचिस

  • लाइटर

  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स

  • धारदार वस्तुएं

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन