भाजपा अध्यक्ष पद की रेस में 6 नाम : इनमें शिवराज, खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान; जातीय संतुलन, संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय समीकरण बनेंगे चयन का आधार
नईदिल्ली.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पार्टी छह नेताओं के नाम पर गंभीरता से विचार कर रही है। इनमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान प्रमुख हैं। साथ ही भाजपा महासचिव सुनील बंसल और विनोद तावड़े भी रेस में शामिल बताए जा रहे हैं।
जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हो चुका है। वे फिलहाल एक्सटेंशन पर हैं और साथ ही केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। इसलिए पार्टी अब जल्द से जल्द नया अध्यक्ष नियुक्त करना चाहती है। इसके लिए केंद्रीय चुनाव समिति का गठन संभव है, जो नामांकन, जांच और मतदान की प्रक्रिया पूरी करेगी।

तीन प्रमुख मापदंडों पर आधारित होगा चयन
पार्टी सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष पद के चयन में तीन बातों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है:
संगठनात्मक अनुभव
क्षेत्रीय संतुलन
जातीय समीकरण
प्रदेश स्तर पर तैयारियां पूरी, अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की बारी
भाजपा के नियम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी होता है जब कम से कम 50% राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुने जा चुके हों। देश में भाजपा की 37 राज्य इकाइयां मान्यता प्राप्त हैं, जिनमें से 26 राज्यों में नए अध्यक्ष चुने जा चुके हैं।
सिर्फ 1-2 जुलाई के भीतर 9 राज्यों (जैसे हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल आदि) में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।
भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में संभावित चेहरे
1. शिवराज सिंह चौहान
उम्र: 65 वर्ष
शिक्षा: एम.ए.
पद: सांसद (विदिशा), केंद्रीय कृषि मंत्री
राजनीतिक सफर:
1972 में RSS से जुड़े, ABVP व BJYM में सक्रिय भूमिका
1990 में विधायक, 1991 से विदिशा से सांसद
2005-2023 तक चार बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री
सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड
स्रोत: mpvidhansabha.nic.in
2. मनोहर लाल खट्टर
उम्र: 70 वर्ष
शिक्षा: स्नातक, दिल्ली विश्वविद्यालय
पद: सांसद (करनाल), केंद्रीय मंत्री (हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स)
राजनीतिक सफर:
1977 में RSS से जुड़े, 14 साल प्रचारक रहे
2000 में हरियाणा BJP के संगठन महामंत्री
2014 में मुख्यमंत्री बने, लगातार दो कार्यकाल
12 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
3. धर्मेंद्र प्रधान
उम्र: 55 वर्ष
शिक्षा: पोस्ट ग्रेजुएट, उत्कल यूनिवर्सिटी
पद: सांसद (संबलपुर), केंद्रीय शिक्षा मंत्री
राजनीतिक सफर:
1983 में ABVP से शुरुआत
2000-2004: ओडिशा विधानसभा सदस्य
2004 से राष्ट्रीय राजनीति में
2014: पेट्रोलियम मंत्री, 2019: इस्पात मंत्री
2021 से अब तक शिक्षा मंत्री
4. सुनील बंसल
उम्र: 55 वर्ष
पद: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव
राजनीतिक सफर:
1989: ABVP से जुड़कर राजस्थान यूनिवर्सिटी में महासचिव
1990: RSS प्रचारक के रूप में कार्य
2014: अमित शाह के सहयोगी बनकर यूपी चुनाव रणनीति में अहम भूमिका
2014, 2017, 2019, 2022 में यूपी में भाजपा की जीत के सूत्रधार
वर्तमान में ओडिशा, तेलंगाना, बंगाल के प्रभारी
नए अध्यक्ष के सामने 12 बड़े चुनावों की चुनौती
भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्षों का होता है और कोई भी व्यक्ति अधिकतम दो बार अध्यक्ष बन सकता है। अगले अध्यक्ष को अपने कार्यकाल में कम से कम 12 बड़े राज्यों के विधानसभा चुनावों को नेतृत्व देना होगा, जिसमें बिहार, झारखंड, दिल्ली, ओडिशा जैसे राज्य शामिल हैं।

कैसे होता है बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव?
भाजपा संविधान की धारा-19 और 20 के अनुसार:
राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषद के सदस्य एक इलेक्टोरल कॉलेज बनाते हैं।
उम्मीदवार को कम से कम 15 साल का प्राथमिक सदस्य होना चाहिए।
20 सदस्यों का समर्थन जरूरी होता है, जिनमें से कम से कम 5 राज्यों से प्रस्तावक हों।
मतदान के बाद बैलेट बॉक्स दिल्ली लाए जाते हैं और गिनती वहीं होती है।
एक सदस्य अधिकतम दो लगातार कार्यकाल (6 वर्ष) तक अध्यक्ष रह सकता है।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन