Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

8th September 2026

ब्रेकिंग

कार्यकर्ताओं को 12 हजार और सहायिकाओं को 8 हजार रुपए मिलेंगे; CM योगी आज अयोध्या में करेंगे ऐलान

महंत ने CM साय से जांच की मांग की; कंपनी बोली- 4800 से ज्यादा मीटरों की रीडिंग सही

रूस से जंग के बीच कारोबार को कानूनी बनाने की तैयारी, 30 हजार ड्रोन खरीदने का दावा

72वें समारोह के लिए चुना गया गुजरात का एकता नगर; राष्ट्रपति मुर्मू देंगी पुरस्कार

U-20 टीम ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया; उज्बेकिस्तान की जीत से पक्का हुआ टिकट

दिल्ली से बाहर पहली बार होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स : 72वें समारोह के लिए चुना गया गुजरात का एकता नगर; राष्ट्रपति मुर्मू देंगी पुरस्कार

News Affair Team

Mon, Sep 7, 2026

नई दिल्ली.

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के इतिहास में इस बार एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का समारोह पहली बार नई दिल्ली से बाहर आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस बार समारोह के लिए गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) को चुना गया है। यहीं दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थित है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 23 सितंबर को प्रस्तावित गुजरात दौरे के दौरान पुरस्कार समारोह आयोजित किए जाने की संभावना है। राष्ट्रपति के हाथों विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जा सकते हैं।

70 साल से ज्यादा पुरानी परंपरा में बदलाव

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह लंबे समय से नई दिल्ली में आयोजित होता रहा है। पिछले साल 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का समारोह 23 सितंबर 2025 को दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए थे।

अब 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए आयोजन स्थल बदलने की तैयारी है। अधिकारियों के अनुसार, गुजरात का एकता नगर इस समारोह की मेजबानी करेगा। अगर यह आयोजन तय कार्यक्रम के मुताबिक होता है तो यह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का दिल्ली के बाहर पहला आयोजन होगा।

राष्ट्रपति मुर्मू के गुजरात दौरे में हो सकता है समारोह

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 23 सितंबर को गुजरात दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा के दीक्षांत समारोह में शामिल हो सकती हैं।

इसके बाद पदरा में ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। इसी दौरे में राष्ट्रपति के एकता नगर पहुंचने की भी संभावना है। यहां वह 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित कर सकती हैं।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी जुड़ा है इस बार का पुरस्कार

एकता नगर को समारोह के लिए चुनने के पीछे इसकी खास पहचान भी अहम है। नर्मदा जिले में स्थित यह क्षेत्र स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के कारण देश-विदेश में पहचान बना चुका है। दिलचस्प बात यह है कि 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में आनंद एल राय की डॉक्यूमेंट्री ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी-एकता का प्रतीक’ को भी सम्मान मिला है। डॉक्यूमेंट्री स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और केवड़िया के विकास की कहानी पर आधारित है। ऐसे में पुरस्कार समारोह का आयोजन इसी जगह होना आयोजन को एक अलग संदेश भी देता है।

18 जुलाई को घोषित हो चुके हैं पुरस्कार

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई 2026 को की जा चुकी है। इस बार ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है।

फिल्म की अभिनेत्री यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए दिया गया है।

‘श्रीकांत’ बनी सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म

राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला है। अब विजेताओं को औपचारिक रूप से सम्मानित करने के लिए समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। यदि 23 सितंबर का कार्यक्रम तय होता है, तो भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों में से एक पहली बार दिल्ली की जगह गुजरात में आयोजित होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन