Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

15th October 2026

ब्रेकिंग

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

सुनील मित्तल बोले- 5 साल पहले किया था आवेदन, नेटवर्क भी तैयार

कुनकुरी और बालाछापर में 225 घर बनाने की योजना; EWS-LIG परिवारों को अनुदान भी

जकार्ता से पुंछ तक गूंजा ऑपरेशन सिंदूर : सलमान खुर्शीद ने की धारा 370 हटाने की सराहना, थरूर ने कोलंबिया को फटकारा शाह ने सरहद से दिया जवाब

News Affair Team

Fri, May 30, 2025

नई दिल्ली/जकार्ता/पुंछ.

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के भारत सरकार के फैसले और हालिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज देश के साथ-साथ विदेशों में भी सुनाई दे रही है। एक तरफ जकार्ता में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने खुले मंच से धारा 370 हटाने की सराहना की, वहीं शशि थरूर ने कोलंबिया सरकार की प्रतिक्रिया पर तीखी आलोचना की। इसी बीच, गृहमंत्री अमित शाह ने पुंछ से पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया।

सलमान खुर्शीद बोले- अनुच्छेद 370 एक बड़ी समस्या थी

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया के जकार्ता में कहा- “कश्मीर में अनुच्छेद 370 एक बड़ी समस्या थी। इससे यह धारणा बनती थी कि कश्मीर देश के बाकी हिस्से से अलग है। 2019 में इसके हटने के बाद यह भ्रम खत्म हुआ। अब वहां लोकतांत्रिक सरकार है और 65% से ज्यादा मतदान हुआ।”

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग अब भी अनुच्छेद 370 को बहाल करना चाहते हैं, जो कश्मीर की शांति और विकास को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

शशि थरूर का कोलंबिया पर तीखा हमला – भारत के दर्द को नजरअंदाज किया

भारतीय डेलिगेशन के एक और सदस्य और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कोलंबिया की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाते हुए बोगोटा में कहा- “कोलंबिया सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में हुए नुकसान पर दुख जताया, लेकिन भारत के प्रति सहानुभूति नहीं दिखाई। यह निराशाजनक है।”

थरूर ने दो टूक कहा कि- “भारत ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की थी। हमला और जवाबी बचाव में फर्क होता है। कोलंबिया खुद आतंकवाद से जूझ चुका है, उसे भारत की पीड़ा समझनी चाहिए।”

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, फिर हुई भारत-पाक पर चर्चा

इंडोनेशिया पहुंचे सर्वदलीय डेलिगेशन ने सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में गांधी मेमोरियल इंटर कॉन्टिनेंटल स्कूल में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उच्चस्तरीय बैठकों में आतंकवाद, ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से चर्चा हुई।

अमित शाह का पुंछ दौरा – ‘BSF ने ढेर कीं 118 पाक चौकियां’

इधर, भारत में गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पहुंचे। उन्होंने पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर नियुक्ति पत्र सौंपे और BSF के जवानों का हौसला बढ़ाया।

शाह ने कहा- “BSF के जवानों ने पाकिस्तान की 118 से ज्यादा चौकियों को तबाह या क्षतिग्रस्त किया। पुंछ से लेकर कच्छ तक हमारे जवान पूरी सतर्कता से सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने जानबूझकर नागरिक इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया।

"देश की भावना आपके साथ है"

अमित शाह ने पुंछ में स्पष्ट किया- “यह सिर्फ जवाबी कार्रवाई नहीं, एक स्पष्ट संदेश है कि भारत अब आतंकी हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। ऑपरेशन सिंदूर ने यह दिखाया कि भारत किसी भी कीमत पर अपने नागरिकों और सैनिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन