Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

14th October 2026

ब्रेकिंग

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मंजूरी का इंतजार; सरकारी कॉलेजों में संख्या 775 होगी

यहां अन्ना ने सरकार को घेरा, पहलवानों ने दिया धरना, CJP का प्रोटेस्ट हुआ; 3 नए ठिकाने तय

दंतेवाड़ा की 930 आदिवासी महिलाओं को फायदा; वनोपज को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र

BHMS की 63 सीटों पर होंगे दाखिले, NEET से मिलेगा प्रवेश; 15% सीटें ऑल इंडिया कोटे में

NYT ने मोदी की रणनीति को बताया चुनौती, BBC से अल जजीरा तक पुलिस कार्रवाई की चर्चा

पटना में मेट्रो टनल निर्माण के दौरान 2 की मौत : मिट्‌टी उठाने वाली मशीन का ब्रेक हुआ फेल; मजदूरों पर गिरने से शव के हुए टुकड़े

News Affair Team

Tue, Oct 29, 2024

पटना.

बिहार के पटना में मेट्रो टनल निर्माण के दौरान सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मिट्‌टी उठाने वाली मशीन की चपेट में आकर 2 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में मजदूरों के शवों के कई टुकड़े हो गए। हादसे के समय टनल में 25 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे।

हादसे के बाद मजदूर जान बचाने के लिए भागने लगे। टनल में काम कर रहे इंजीनियर और दूसरे कर्मचारी भी बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मेट्रो के कई पदाधिकारी मौके से भाग गए। इसके बाद मजदूरों ने हंगामा कर दिया। फिलहाल टनल मे काम बंद है।

60 फीट नीचे चल रहा है टनल का काम

पटना यूनिवर्सिटी के पास जमीन से 60 फीट नीचे टनल का काम चल रहा है। 11 जून से गांधी मैदान तक टनल का निर्माण शुरू हुआ है। इसी निर्माण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ। इससे पहले मोइनउल हक स्टेडियम से पटना यूनिवर्सिटी तक करीब डेढ़ किलोमीटर टनल का काम पूरा चुका है।

पटना मेट्रो में दूसरा हादसा

सूत्रों के मुताबिक, यह निर्माण कार्य के दौरान दूसरा हादसा है। कुछ दिन पहले पटना डिपो में निर्माण के दौरान हाईवा पर खलासी नहीं था। इस कारण हाईवा को पीछे करने के दौरान चालक को पता नहीं चला और एक मजदूर की दबकर मौत हो गई थी।

वहीं टनल हादसे को लेकर पटना मेट्रो की PRO मोनिषा दुबे ने कहा कि मिट्टी उठाने वाली मशीन (लोको) का ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ है। घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन