Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

15th October 2026

ब्रेकिंग

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

सुनील मित्तल बोले- 5 साल पहले किया था आवेदन, नेटवर्क भी तैयार

कुनकुरी और बालाछापर में 225 घर बनाने की योजना; EWS-LIG परिवारों को अनुदान भी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर जावेद अख्तर का तंज : बुशरा अंसारी के बयान पर भारतीय गीतकार ने कहा- आप कौन होती हैं मुझे चुप रहने को कहने वाली?

News Affair Team

Sat, May 31, 2025

नई दिल्ली.

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस बयान पर पाकिस्तानी अभिनेत्री बुशरा अंसारी ने उन्हें कड़ी आलोचना का निशाना बनाते हुए कई विवादित टिप्पणियां की थीं। अब एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने इन टिप्पणियों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

द लल्लनटॉप को दिए गए एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने साफ कहा- “बुशरा अंसारी अक्सर मेरे बारे में बोलती हैं। एक बार उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन शाह चुप रहते हैं, आपको भी चुप रहना चाहिए। मेरा सवाल है – वो कौन होती हैं यह बताने वाली कि मुझे कब बोलना है और कब नहीं?”

उन्होंने आगे कहा- “भारत में चाहे जितनी भी समस्याएं हों, लेकिन अगर कोई बाहरी व्यक्ति हमारे देश पर टिप्पणी करता है, तो मैं एक भारतीय हूं और जवाब दूंगा। मैं चुप नहीं रहूंगा।”

“हम सड़क पर सो रहे हैं क्या?”

बुशरा अंसारी ने दावा किया था कि जावेद अख्तर को मुंबई में किराए पर घर तक नहीं मिलता। इस पर जावेद ने व्यंग्य करते हुए कहा- “हां बिल्कुल, शबाना और मैं सड़कों पर सो रहे हैं। क्या यार, अब क्या बोलें?”

उन्होंने उस समय को याद किया जब उन्हें एक फ्लैट किराए पर नहीं मिला था।

“करीब 20-25 साल पहले शबाना एक फ्लैट खरीदना चाहती थीं, लेकिन मालिक ने मना कर दिया क्योंकि वह मुस्लिम थीं। असल में उस मकान मालिक के माता-पिता सिंध (पाकिस्तान) में रहते थे और उन्हें वहां से भगाया गया था। यह दर्द था, धार्मिक भेदभाव नहीं।”

“बुशरा को पहले खुद को देखना चाहिए”

जावेद अख्तर ने अंत में कहा- “बुशरा अंसारी को मुझे चुप रहने की सलाह देने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। आलोचना करने से पहले सोचिए कि आप किसे और किस अधिकार से टोक रहे हैं।”

बुशरा अंसारी ने क्या कहा था?

बुशरा ने कहा था- “हमारे सो-कॉल्ड राइटर को तो बहाना चाहिए। उन्हें तो बंबई में मकान किराए पर नहीं मिलता था। इतनी फिजूल बातें कर रहे हैं। नसीरुद्दीन शाह चुप हैं, आप भी रहिए। शर्म करिए, मरने में दो घंटे रह गए हैं।”

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन