Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

29th August 2026

ब्रेकिंग

5 सदस्यीय समिति ने शुरू किया ड्राफ्ट पर काम; लोगों से ली जाएगी राय

CM साय ने किया शुभारंभ; चुने गए बच्चों को मिलेगी स्पेशल एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग; बेंगलुरु में शुभांशु शुक्ला से मुलाकात

11:30 बजे भरी उड़ान, 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास खेत में गिरा; 5 फीट की दीवार तोड़कर बिखरा मलबा

5 किलो से ज्यादा नहीं मिलेगी, 30 दिन में 35% बढ़े दाम; सरकार ने 10 लाख टन इंपोर्ट को दी मंजूरी

CM मोहन यादव ने सपत्नीक किया हवन-पूजन; बोले- नई पीढ़ी तक पहुंचेगा सनातन ज्ञान

मिस वर्ल्ड 2025 बनीं थाईलैंड की ओपल सुचाता : नंदिनी गुप्ता टॉप-20 में पहुंचीं; तीसरी बार भारत में हुआ फिनाले, मिस वर्ल्ड खिताब भी सबसे ज्यादा हमारे पास

हैदराबाद.

थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित हुए इस शानदार फिनाले में उन्होंने दुनिया भर की 108 कंटेस्टेंट्स को हराकर यह प्रतिष्ठित खिताब जीता।

भारत की प्रतिनिधि और मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता ने टॉप-20 में अपनी जगह जरूर बनाई, लेकिन वह टॉप-8 में पहुंचने से चूक गईं।

टॉप-4 फाइनलिस्ट्स और विनर

मिस वर्ल्ड 2024 की विजेता क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में ओपल सुचाता को ताज पहनाया।

रनर-अप

·  हासेट डेरेजे (इथियोपिया)

·  माजा क्लाज्दा (पोलैंड)

· ओरेली जोआचिम (मार्टिनिक)

भारत की नंदिनी गुप्ता बनीं शो-स्टॉपर

फिनाले की शुरुआत टॉप-40 कंटेस्टेंट्स की कल्चरल रैंप वॉक से हुई, जिसमें भारत की नंदिनी गुप्ता शो-स्टॉपर रहीं। उन्होंने पवित्र गंगा नदी की थीम पर बनी खूबसूरत गाउन पहनी, जिसेगंगा राइजिंगनाम दिया गया। यह गाउन एक वियतनामी डिजाइनर द्वारा तैयार की गई थी।

मिस वर्ल्ड फिनाले तीसरी बार भारत में

72 वर्षों के इतिहास में तीसरी बार भारत को इस प्रतिष्ठित इवेंट की मेजबानी करने का मौका मिला है।

·         पहली बार: 1996, बेंगलुरु

·         दूसरी बार: 2024, मुंबई

·         तीसरी बार: 2025, हैदराबाद

भारत का मिस वर्ल्ड में ऐतिहासिक प्रदर्शन

भारत सबसे ज्यादा बार मिस वर्ल्ड खिताब जीतने वाला देश है। अब तक भारत की ये महिलाएं मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं:

·         रीता फारिया (1966)

·         ऐश्वर्या राय (1994)

·         डायना हेडन (1997)

·         युक्ता मुखी (1999)

·         प्रियंका चोपड़ा (2000)

·         मानुषी छिल्लर (2017)

नंदिनी का सफर

राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता ने इस साल भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने मिस इंडिया 2023 जीतने के बाद मिस वर्ल्ड प्लेटफॉर्म पर जगह बनाई थी। नंदिनी ने सब पेजेंट राउंड में टॉप मॉडल अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री नई मिस वर्ल्ड, देखिए तस्वीरें...

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन