Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

17th April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

टॉयलेट में होटल के धोए जा रहे थे बर्तन : मथुरा में मुस्लिम संचालक गिरफ्तार; बृजवासी फैमिली के नाम से चला रहा था रेस्टोरेंट, वीडियो वायरल

News Affair Team

Sun, Jun 1, 2025

मथुरा. 

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में टॉयलेट में बर्तन धोने का एक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। यह मामला बरसाना-गोवर्धन रोड स्थित बीके बृजवासी फैमिली रेस्टोरेंट का है, जहां पर होटल का संचालन कर रहे भूरा खान नामक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बर्तन धोते मिले नाबालिग भांजे को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

घटना का वीडियो 31 मई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस 11 सेकंड की क्लिप में एक किशोर टॉयलेट के फर्श पर बर्तन धोता हुआ नजर रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक टब में गंदे बर्तन हैं और उन्हें उसी गंदे, अस्वच्छ टॉयलेट के पानी में धोया जा रहा है यह देख आम नागरिकों में आक्रोश फैल गया।

पुलिस और श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई

वीडियो वायरल होते ही बरसाना थाने के एसआई अवधेश कुमार पुरोहित ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई और तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की और पाया कि होटल का संचालन भूरा खान, निवासी मोहल्ला शेरगढ़, मथुरा, कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि होटल में ग्राहकों को खाना परोसने के बाद उन्हीं बर्तनों को टॉयलेट में साफ किया जा रहा था, जिससे आम लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा पर बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया था। साथ ही यह कृत्य स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

बाल श्रम का भी मामला

पकड़े गए नाबालिग किशोर, जो भूरा खान का भांजा है, ने पुलिस को बताया कि वह "अपनी मर्जी से काम कर रहा था" हालांकि, चूंकि वह अवयस्क है, इसलिए मामले की सूचना बाल श्रम विभाग को भी दी गई है। किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

एसपी देहात ने दी जानकारी

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया, "वीडियो में साफ दिख रहा है कि किशोर अत्यंत अस्वच्छ स्थान पर बर्तन धो रहा है। आशंका है कि इन्हीं बर्तनों में ग्राहकों को भोजन परोसा जाता था, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था।"

भूरा खान के खिलाफ भोजन स्वच्छता अधिनियम, आईपीसी की विभिन्न धाराओं, और बाल श्रम कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन