छात्रा के जूते सूंघने आता था युवक : फ्लैट के बाहर CCTV में कैद हुई हरकत; पुलिस ने गिरफ्तार किया
News Affair Team
Sun, Aug 9, 2026
कुआलालंपुर.
मलेशिया में एक यूनिवर्सिटी छात्र की अजीबोगरीब हरकत का मामला सामने आया है। एक युवक कई दिनों तक यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के फ्लैट के बाहर पहुंचता और वहां रखे उसके जूतों को सूंघता था। उसकी यह हरकत फ्लैट के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
वीडियो सामने आने के बाद छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भी उसी यूनिवर्सिटी का छात्र है।
अप्रैल से छात्रा का पीछा करने का आरोप
शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी अप्रैल से लगातार उसका पीछा कर रहा था। इसके बाद उसने फ्लैट के बाहर भी आना शुरू कर दिया। CCTV फुटेज में युवक को छात्रा के फ्लैट के बाहर रखे जूतों के पास जाते और उन्हें सूंघते देखा गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। उसकी उम्र 20 से 29 साल के बीच बताई गई है।
न कोई पुराना केस, न ड्रग्स का सबूत
पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। उसका ड्रग टेस्ट भी नेगेटिव पाया गया। हालांकि, पुलिस अब छात्रा की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी छात्रा का कितने समय से पीछा कर रहा था और उसकी हरकत के पीछे क्या वजह थी।
मलेशिया में स्टॉकिंग पर सख्त कानून
मलेशिया में किसी व्यक्ति का लगातार पीछा करने, निगरानी रखने या इस तरह परेशान करने को लेकर कानून काफी सख्त है। मई 2023 से देश में स्टॉकिंग यानी पीछा करने को अपराध की श्रेणी में रखा गया है।
किसी व्यक्ति को डराने, परेशान करने या उसकी निजता में दखल देने की नीयत से लगातार पीछा करने पर तीन साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। पुलिस अब CCTV फुटेज समेत उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन