Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

15th October 2026

ब्रेकिंग

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

सुनील मित्तल बोले- 5 साल पहले किया था आवेदन, नेटवर्क भी तैयार

कुनकुरी और बालाछापर में 225 घर बनाने की योजना; EWS-LIG परिवारों को अनुदान भी

'रामायण' में रावण बनकर धूम मचाएंगे यश : सामने आया पहला लुक; हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर संग कर रहे सीन की तैयारी

News Affair Team

Thu, May 29, 2025

मुंबई.

साउथ सुपरस्टार यश अब बड़े पर्दे पर एक पौराणिक योद्धा के रूप में नजर आने को तैयार हैं। फिल्म 'KGF' से धमाका करने वाले यश अब नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में रावण के किरदार में दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सेट से यश की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इस तस्वीर में यश जबरदस्त एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं और उनका दमदार लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

रावण के रूप में यश का नया अवतार

यश के लुक से साफ है कि वह रावण को सिर्फ एक नकारात्मक किरदार नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली और रणनीतिक योद्धा के रूप में पेश करने वाले हैं। वह इस फिल्म में सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं। यश की प्रोडक्शन कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस इस फिल्म को प्राइम फोकस स्टूडियो के साथ मिलकर बना रही है।

हॉलीवुड स्टाइल एक्शन लाएंगे गाइ नॉरिस

इस फिल्म में एक्शन की भव्यता के लिए हॉलीवुड से स्टंट डायरेक्टर गाइ नॉरिस को जोड़ा गया है। गाइ नॉरिस ने ‘मैड मैक्स: फ्यूरी रोड’ और ‘द सुसाइड स्क्वाड’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक्शन डायरेक्शन किया है। वे इन दिनों भारत में हैं और यश के साथ मिलकर 'रामायण' के एपिक एक्शन सीन्स को अंजाम दे रहे हैं। यश फिल्म के पहले भाग की शूटिंग के लिए 60 से 70 दिन तक सेट पर मौजूद रहेंगे।

फिल्म में रणबीर कपूर होंगे राम, साई पल्लवी सीता

'रामायण' की स्टारकास्ट भी उतनी ही भव्य है जितनी इसकी स्केल।

  • रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं।

  • साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगी।

  • रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं।

  • सनी देओल हनुमान के रोल में होंगे।

  • लारा दत्ता कैकेयी का किरदार निभा रही हैं।

  • वहीं, काजल अग्रवाल रावण की पत्नी मंदोदरी की भूमिका में नजर आएंगी।

ग्लोबल लेवल पर पेश होगी ‘रामायण’

फिल्म के को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी में हैं। निर्देशक नितेश तिवारी, जिन्होंने 'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी हिट फिल्में बनाई हैं, इस महाकाव्य को बड़े परदे पर आधुनिक तकनीक और विजुअल इफेक्ट्स के साथ प्रस्तुत करने में जुटे हैं।

रिलीज डेट

‘रामायण’ का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज किया जाएगा। दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में उतरेगा। फिल्म का निर्माण भव्य स्तर पर किया जा रहा है और यह भारत की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्म बनने की दिशा में अग्रसर है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन