Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

17th April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

बॉलीवुड से हॉलीवुड : दिशा पाटनी करेंगी 'होलीगार्ड्स' से इंटरनेशनल धमाका;ऑस्कर विजेता के साथ निभाएंगी अहम रोल

News Affair Team

Sat, May 31, 2025

मुंबई.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने को तैयार हैं। वह जल्द ही हॉलीवुड की सुपरनैचुरल एक्शन-थ्रिलर फिल्महोलीगार्ड्समें नजर आएंगी। इस फिल्म से ऑस्कर विजेता निर्देशक केविन स्पेसी करीब दो दशक बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग मेक्सिको में पूरी हो चुकी है, और यह एक इंटरनेशनल फ्रेंचाइजीस्टेटिगार्ड्स बनाम होलीगार्ड्सका हिस्सा है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, हॉरर और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स होंगे।

इंटरनेशनल कास्ट के साथ दिशा

इस फिल्म में दिशा के साथ हॉलीवुड के मशहूर सितारे जैसे

·         डॉल्फ लुंडग्रेन

·         टायरेस गिब्सन

·         ब्रियाना हिलडेब्रांड
मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

वायरल हुई थी शूटिंग की तस्वीर

हाल ही में मेक्सिको के डुरैंगो से दिशा की शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, दिशा ने जनवरी 2025 में फिल्म के पायलट एपिसोड की शूटिंग की थी।

सूत्र ने बताया, “दिशा के सीन विजुअली बेहद शानदार हैं और उनके एक्शन मोमेंट्स खास तौर पर चर्चा में हैं।

पहले भी कर चुकी हैं इंटरनेशनल फिल्म

यह दिशा का पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट नहीं है।

·         इससे पहले वह जैकी चैन के साथ 2017 की फिल्मकुंग फू योगामें नजर चुकी हैं।

·         साथ ही वह फिलहाल फिल्मवेलकम टू जंगलकी शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 2025 में रिलीज होगी।

दिशा का अब तक का फिल्मी सफर

·         एक्टिंग करियर की शुरुआत 2015 में तेलुगु फिल्मलोफरसे की।

·         2016 में आईएम.एस. धोनी: अनटोल्ड स्टोरीसे हिंदी सिनेमा में एंट्री मिली, जिसमें उन्होंने प्रियंका झा का किरदार निभाया।

·         फिरबागी 2’ (2018), ‘भारत’ (2019), ‘मलंग’ (2020) जैसी फिल्मों में दमदार प्रदर्शन किया।

·         हाल ही में वहकालकी 2898 .डी.’ औरकंगुवा’ (2024) जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आईं।

रिलीज़ डेट और ट्रेलर

होलीगार्ड्सकी रिलीज़ डेट जल्द घोषित की जाएगी, लेकिन फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और ग्लोबल प्रीमियर की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन