Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

29th August 2026

ब्रेकिंग

5 सदस्यीय समिति ने शुरू किया ड्राफ्ट पर काम; लोगों से ली जाएगी राय

CM साय ने किया शुभारंभ; चुने गए बच्चों को मिलेगी स्पेशल एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग; बेंगलुरु में शुभांशु शुक्ला से मुलाकात

11:30 बजे भरी उड़ान, 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास खेत में गिरा; 5 फीट की दीवार तोड़कर बिखरा मलबा

5 किलो से ज्यादा नहीं मिलेगी, 30 दिन में 35% बढ़े दाम; सरकार ने 10 लाख टन इंपोर्ट को दी मंजूरी

CM मोहन यादव ने सपत्नीक किया हवन-पूजन; बोले- नई पीढ़ी तक पहुंचेगा सनातन ज्ञान

एक्स विनर बोलीं- बिग बॉस में पहले से तय हो जाते हैं विनर्स : एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का खुलासा, कहा- दर्शकों को उल्लू बनाया जाता है

News Affair Team

Sun, Jan 12, 2025

मुंबई.

टीवी शो बिग बॉस-18 धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही बराबर सुर्खियों में बना हुआ है। अब टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 11 की विनर रह चुकीं शिल्पा शिंदे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शो के मेकर्स पर दर्शकों को उल्लू बनाने का आरोप लगाया है।

वायरल वीडियो में शिल्पा शिंदे कहती हुई नजर आ रही हैं, 'मुझे नहीं पता, लेकिन कुछ लोगों को यह पता चल गया है कि मेकर्स ही विनर्स तय करते हैं। वे खुद ही चुनते हैं, अपने घर से उठाकर लाते हैं और दिखाते हैं। अब चैनल की जो भी स्ट्रैटजी हो, वह लोगों को भी पता चल गई है, इसलिए लोग अब शो ज्यादा नहीं देख रहे हैं, क्योंकि आप एक हद तक किसी को उल्लू बना सकते हैं।'

शिल्पा के वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'बात तो सही है।', दूसरे ने लिखा, 'इसका मतलब यह है कि आपको भी मेकर्स ने ही विनर बनाया, आप डिजर्व नहीं करती थीं जितना।', तीसरे ने लिखा, 'हां, क्योंकि हिना शो को डिजर्व करती थीं।'

बिग बॉस 11 जीत चुकी हैं शिल्पा शिंदे बिग बॉस सीजन 11 में शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच कड़ा मुकाबला था, लेकिन ट्रॉफी शिल्पा शिंदे ने जीती थी। हालांकि उस समय सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना था कि हिना खान ट्रॉफी जीतने की हकदार थीं। बता दें कि बिग बॉस सीजन 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन