Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

14th July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

छत्तीसगढ़ के CM दिल्ली दौरे पर : PM मोदी से मिलेंगे विष्णुदेव साय; राज्य के विकास और 3T मॉडर पर होगी चर्चा

News Affair Team

Fri, Jun 6, 2025

रायपुर/नई दिल्ली.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। राजधानी में उनका कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का है। बीते 12 दिनों में मुख्यमंत्री की यह दूसरी मुलाकात प्रधानमंत्री से होगी, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि,

"मैं दो दिनों के दिल्ली प्रवास पर जा रहा हूं। प्रधानमंत्री जी से मुलाकात होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के विकास, नक्सल ऑपरेशन और अन्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।"

बताया जा रहा है कि बैठक में मुख्यमंत्री राज्य में चल रही केंद्र की योजनाओं की समीक्षा करेंगे और विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त फंड की मांग भी रख सकते हैं।

केंद्र की योजनाओं का होगा रिव्यू

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच होने वाली इस मुलाकात में केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, राज्य की ज़रूरतों और चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार से विशेष वित्तीय सहायता की मांग किए जाने की संभावना है।

विकसित भारत @2047 बैठक की अगली कड़ी

इससे पहले मुख्यमंत्री साय 24 मई को दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए थे, जिसका विषय था: ‘विकसित राज्य से विकसित भारत @2047’। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्यों से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया था। मुख्यमंत्री साय ने उस मंच से घोषणा की थी कि छत्तीसगढ़ 75 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

छत्तीसगढ़ का “3T मॉडल

राज्य सरकार ने विकास के लिए “3T मॉडलअपनाया है-Technology (तकनीक), Transparency (पारदर्शिता), Transformation (परिवर्तन)। इस मॉडल के जरिए सरकार तेजी से, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएं देने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री साय का मानना है कि इस मॉडल से आम जनता का सरकार पर भरोसा बढ़ेगा और विकास कार्यों में गति आएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन