Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

14th July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

Chhattisgarh Crime : ससुर और दो बिल्लियों को आरी से काट डाला; पत्नी को पीटने से रोका था और मायके ले गए थे

News Affair Team

Tue, Jun 3, 2025

सारंगढ़-बिलाईगढ़.

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। ओम प्रकाश जांगड़े (34) नामक दामाद ने अपने ससुर राम गिलास खुंटे (61) की आरी से काटकर हत्या कर दी। यही नहीं, उसने घर में मौजूद दो बिल्लियों को भी निर्दयता से मार डाला।

घटना 1 जून की रात 8:30 बजे शुरू हुई, जब ओम प्रकाश और उसकी पत्नी रेखा बाई जांगड़े के बीच पारिवारिक विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। बच्चे भागकर अपने नाना राम गिलास के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इस पर राम गिलास ने मौके पर जाकर बेटी को मारपीट से बचाया और उसे अपने घर ले आए।

नशे में धारदार हथियार लेकर ससुराल पहुंचा आरोपी

कुछ देर बाद शराब के नशे में धुत्त ओम प्रकाश, आरी जैसे हथियार के साथ ससुराल पहुंचा।
बाहर गाली-गलौज की, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। जब थोड़ी देर बाद सब शांत हुआ, राम गिलास को लगा कि दामाद चला गया है। वह जैसे ही बाहर निकले, ओम प्रकाश ने उसके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने घर में मौजूद दो बिल्लियों को भी आरी से काट डाला। इसके बाद वह मौके से भाग निकला।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

घटना की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की है। SDOP विजय ठाकुर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन