बाढ़ प्रभावित सुकमा पहुंचे CM साय : राहत केंद्रों का जायजा लिया, प्रभावितों से मिले; बोले- राहत-बचाव में कमी नहीं होनी चाहिए
News Affair Team
Mon, Sep 28, 2026
सुकमा.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को बाढ़ प्रभावित सुकमा पहुंचे। उन्होंने बाढ़ और जलभराव वाले इलाकों का दौरा कर मौके की स्थिति देखी। मुख्यमंत्री ने राहत केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री ने राहत केंद्रों में उपलब्ध भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं।


अधिकारियों से ली बाढ़ की स्थिति की जानकारी
सीएम साय ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बाढ़ की मौजूदा स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली। उन्होंने राहत एवं बचाव अभियान की प्रगति के साथ प्रभावित परिवारों को दी जा रही सहायता के बारे में भी जानकारी हासिल की।


सुरक्षा और जरूरी सुविधाओं पर फोकस
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। राहत केंद्रों में भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

बोले- राहत और बचाव में कोई कमी न रहे
मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों से कहा कि संकट की स्थिति में प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और प्रशासन को राहत कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करना चाहिए।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन