Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

14th July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट : दूसरी महिला से अफेयर का था शक, हंसिए से किया हमला

News Affair Team

Mon, May 25, 2026

बिलासपुर.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पति-पत्नी के विवाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दूसरी महिला से अफेयर के शक में पत्नी ने अपने पति पर हंसिए से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर हालत में घायल पति को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी को शक था कि उसका पति किसी दूसरी महिला के संपर्क में है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

शराब पीकर घर पहुंचा था पति

जानकारी के मुताबिक, चकरभाठा बस्ती निवासी राजेश कौशिक राजमिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। घर पहुंचने के बाद पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। हालांकि कुछ देर बाद राजेश खाना खाकर सो गया।

परिवार के लोगों के अनुसार, देर रात करीब 1 बजे दोनों के बीच दोबारा बहस शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्से में पत्नी द्रौपती बाई ने हंसिया उठा लिया और पति पर हमला कर दिया।

खून से लथपथ हालत में कमरे से बाहर भागा

हमले के बाद गंभीर रूप से घायल राजेश खून से लथपथ हालत में कमरे से बाहर भागा और चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। नाबालिग बेटे ने तुरंत अपनी बुआ को घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने घायल राजेश और कटे अंग को लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस ने पारिवारिक विवाद और अफेयर के शक को घटना की मुख्य वजह माना है।

पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

पड़ोसियों ने बताया- अक्सर होता था विवाद

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार मोहल्ले वालों ने दोनों को समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन झगड़े खत्म नहीं हुए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन