Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

15th October 2026

ब्रेकिंग

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

सुनील मित्तल बोले- 5 साल पहले किया था आवेदन, नेटवर्क भी तैयार

कुनकुरी और बालाछापर में 225 घर बनाने की योजना; EWS-LIG परिवारों को अनुदान भी

रायपुर में कोविड के केस फिर बढ़े : एक मरीज अस्पताल में भर्ती, 9 होम क्वारंटाइन; छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की

News Affair Team

Tue, Jun 3, 2025

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को कोविड-19 के 3 नए मामले सामने आए हैं। इसके पहले दो दिनों में 7 एक्टिव केस दर्ज हुए थे। अब जिले में कुल 10 एक्टिव कोविड मरीज हैं, जिनमें 1 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जबकि 9 मरीज होम क्वारंटाइन में रखे गए हैं। इसके अलावा, 2 मरीज पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं, जिससे रायपुर में अब तक कुल 12 मरीज सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिसको देखते हुए नई मेडिकल एडवाइजरी जारी की गई है।

सर्दी-खांसी जैसे लक्षणों पर विशेष निगरानी

स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (ILI) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) जैसे लक्षण वाले मरीजों की तत्काल IHIP (Integrated Health Information Platform) में रिपोर्टिंग की जाए। अगर सामान्य दवाइयों से सुधार न हो, तो कोविड-19 जांच के लिए सैंपल भेजने का निर्देश दिया गया है।

सभी अस्पतालों को सतर्क किया गया

सरकारी और निजी अस्पतालों को आदेश दिया गया है कि ऐसे लक्षणों वाले मरीजों की तत्काल रिपोर्टिंग की जाए। साथ ही अस्पतालों में जरूरी दवाइयों, PPE किट और मेडिकल सप्लाई की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।

जीनोम सीक्वेंसिंग के सैंपल एम्स भेजे जाएंगे

यदि आवश्यक हुआ तो संदिग्ध मामलों के सैंपल AIIMS रायपुर भेजे जाएंगे ताकि कोविड के किसी नए वैरिएंट की पुष्टि हो सके। साथ ही मितानिनों के माध्यम से समुदाय स्तर पर निगरानी और रिपोर्टिंग को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से मास्क पहनने, हाथ धोने और भीड़भाड़ से बचने की अपील की है। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए, सावधानी और सतर्कता ही सुरक्षा का रास्ता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन