Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

15th October 2026

ब्रेकिंग

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

सुनील मित्तल बोले- 5 साल पहले किया था आवेदन, नेटवर्क भी तैयार

कुनकुरी और बालाछापर में 225 घर बनाने की योजना; EWS-LIG परिवारों को अनुदान भी

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल : 3 जून को सोना ₹96,867 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹1,00,460 प्रति किलो पर पहुंची; एक लाख के पार जा सकता है सोना

News Affair Team

Wed, Jun 4, 2025

नई दिल्ली।

सोने और चांदी की कीमतों में 3 जून 2025 को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹187 की बढ़त के साथ ₹96,867 पर पहुंच गया, जबकि चांदी ₹2,699 की उछाल के साथ ₹1,00,460 प्रति किलो बिक रही है।

सोना 21 अप्रैल 2025 को ₹99,100 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर था। चांदी ने 28 मार्च 2025 को ₹1,00,934 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई छुआ था।

मुख्य शहरों में सोने की कीमतें (3 जून 2025)

शहर

22 कैरेट (₹/10g)

24 कैरेट (₹/10g)

दिल्ली

₹90,950

₹99,060

मुंबई

₹90,800

₹99,060

कोलकाता

₹90,800

₹99,060

चेन्नई

₹90,800

₹99,060

भोपाल

₹90,850

₹99,110

2025 में अब तक सोना ₹20,705 महंगा

  • 1 जनवरी 2025 को सोने का भाव था ₹76,162 प्रति 10 ग्राम।

  • अब यह ₹20,705 की बढ़त के साथ ₹96,867 पर पहुंच गया है।

  • चांदी भी ₹86,017 से बढ़कर ₹1,00,460 हो गई है।

  • पिछले साल (2024) में सोना कुल ₹12,810 महंगा हुआ था।

विशेषज्ञों की राय: सोना ₹1.03 लाख तक जा सकता है

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है, "जियोपॉलिटिकल टेंशन और गोल्ड ETF में बढ़ते निवेश के कारण सोने की मांग बढ़ रही है। ऐसे में सोना इस साल ₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।"

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क कोड जरूर जांचें। हर हॉलमार्क वाले सोने पर 6 अंकों का HUID (Hallmark Unique Identification Number) होता है – जैसे AZ4524। इससे यह पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

कैरेट के अनुसार आज का सोना भाव

कैरेट

कीमत (₹/10 ग्राम)

24

₹96,867

22

~₹90,800 - ₹90,950

20

₹88,730

18

₹72,650

नोट: उपरोक्त कीमतें IBJA द्वारा निर्धारित की गई हैं और इनमें मेकिंग चार्ज और GST शामिल नहीं है। अलग-अलग दुकानों पर दाम में अंतर हो सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन