Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

27th August 2026

ब्रेकिंग

जंगल में मिला सड़ा-गला शव, 3 नाबालिग हिरासत में; मां बोली- हत्यारे का एनकाउंटर हो तभी अंतिम संस्कार

28 अगस्त को चंद्र ग्रहण भी, भारत में नहीं दिखेगा; जानें रक्षासूत्र का मंत्र और पौराणिक कथा

नंदी हॉल में घुसने की कोशिश; रोकने पर 4 सुरक्षाकर्मी घायल, 30 लोगों पर FIR

27 से 29 अगस्त तक 3 दिन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे; बिलासपुर समेत सभी स्टेशनों पर ठहराव

आगरा में ट्रॉली बैग से मिले, चेन्नई में मिला कटा सिर; 350 CCTV से खुली कड़ी

पंडवानी गायिका तीजन बाई एम्स रायपुर में भर्ती : डिहाइड्रेशन और निमोनिया की शिकायत; ICU में निगरानी

News Affair Team

Fri, May 29, 2026

रायपुर/भिलाई.

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। डिहाइड्रेशन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ICU में निगरानी में रखा है। प्रारंभिक जांच में निमोनिया के लक्षण भी सामने आए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिनों से तीजन बाई को शरीर में पानी की कमी की समस्या हो रही थी। इसके कारण कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ने लगी थीं। बुधवार दोपहर स्थानीय डॉक्टरों ने उनकी जांच की और स्थिति को देखते हुए एम्स रायपुर के विशेषज्ञों से सलाह ली गई। इसके बाद शाम करीब 4 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सांस लेने में भी हो रही थी परेशानी

भिलाई टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. शिखर अग्रवाल के अनुसार, तीजन बाई को सांस लेने में भी परेशानी महसूस हो रही थी। स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स के ICU में शिफ्ट किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

बताया जा रहा है कि भर्ती के बाद उनकी कई जरूरी मेडिकल जांचें की गई हैं। फिलहाल डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

पिछले तीन साल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

तीजन बाई भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र के गनियारी वार्ड में रहती हैं। पिछले करीब तीन वर्षों से उनका स्वास्थ्य पूरी तरह सामान्य नहीं चल रहा है। कुछ समय पहले उन्हें लकवे की शिकायत भी हुई थी, जिसके बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर नियमित रूप से उनके घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण और मॉनिटरिंग करते रहे हैं।

समय-समय पर उनकी जांच एम्स रायपुर में भी कराई जाती रही है।

पंडवानी कला की विश्वस्तरीय पहचान हैं तीजन बाई

डॉ. तीजन बाई छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने वाली प्रमुख कलाकारों में गिनी जाती हैं। महाभारत की कथाओं को अपनी अनूठी शैली में प्रस्तुत करने के कारण उन्हें देश-विदेश में विशेष पहचान मिली।

भारतीय लोककला और संस्कृति में योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और बाद में पद्म विभूषण जैसे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद कला जगत और उनके प्रशंसकों ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन