Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

27th August 2026

ब्रेकिंग

जंगल में मिला सड़ा-गला शव, 3 नाबालिग हिरासत में; मां बोली- हत्यारे का एनकाउंटर हो तभी अंतिम संस्कार

28 अगस्त को चंद्र ग्रहण भी, भारत में नहीं दिखेगा; जानें रक्षासूत्र का मंत्र और पौराणिक कथा

नंदी हॉल में घुसने की कोशिश; रोकने पर 4 सुरक्षाकर्मी घायल, 30 लोगों पर FIR

27 से 29 अगस्त तक 3 दिन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे; बिलासपुर समेत सभी स्टेशनों पर ठहराव

आगरा में ट्रॉली बैग से मिले, चेन्नई में मिला कटा सिर; 350 CCTV से खुली कड़ी

बोलेरो सवारों ने ASI के बेटे को कुचला : गाड़ी का पीछा कर रहे युवक को अगवा कर बेरहमी से पीटा; सड़क किनारे छोड़कर भागे

News Affair Team

Sun, Jun 7, 2026

कोरबा.

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सड़क पर दबंगई और हिंसा का हैरान करने वाला मामला सामने आया। बोलेरो सवार युवकों ने पहले कुछ लोगों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की, फिर एक युवक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसके बाद वाहन का पीछा कर रहे एक अन्य युवक का कथित रूप से अपहरण कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पूरी घटना के कुछ दृश्य सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

विवाद के बाद लोगों को डराने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक घटना मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र के बुधवारी बाईपास से बलगी मार्ग के बीच हुई। देर रात करीब एक से तीन बजे के बीच बोलेरो सवार युवकों और दूसरे पक्ष के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने वाहन से लोगों को डराने और कुचलने का प्रयास किया।

इसी दौरान चंद्रमणि रात्रे उर्फ दादू नामक युवक बोलेरो की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल चंद्रमणि को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि वह जिला पुलिस बल में पदस्थ एएसआई रामनारायण रात्रे का पुत्र है।

पीछा करने पर स्कूटी सवार को किया अगवा

घटना के बाद चंद्रमणि के साथी अरविंद राठौर और साहिल निर्मलकर स्कूटी से बोलेरो का पीछा करने निकले। आरोप है कि रास्ते में बोलेरो सवार युवकों ने अरविंद को पकड़ लिया और जबरन वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए।

पीड़ित के परिजनों के अनुसार, इसके बाद करीब 25 से 30 युवकों ने मिलकर अरविंद की जमकर पिटाई की। मारपीट के बाद उसे सड़क किनारे अधमरी हालत में छोड़ दिया गया। कुछ समय बाद राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो में कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दे रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन