Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

24th June 2026

ब्रेकिंग

CM विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी; 1000 विशिष्टजन करेंगे सोमनाथ धाम के दर्शन

1 साल तक वॉलेट इस्तेमाल नहीं किया तो 'डॉर्मेट'; हर 3 महीने में 100 रुपए मेंटेनेंस फीस भी

अब एक मोबाइल नंबर से 3 महीने में सिर्फ एक बार अनुमति; प्रोटोकॉल पर भी नियम लागू

बचने के लिए बाथरूम में छिपे थे, दम घुटने से जान जाने की आशंका; शॉर्ट सर्किट से हादसा

कहा- पार्टी को लगता है मैं चुनाव नहीं जिता सकता; 100 से ज्यादा सांसद विरोध में थे

प्रयागराज जंक्शन बनेगा एयरपोर्ट जैसा : 960 करोड़ की लागत से हो रहा रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, 2027 तक पूरा होगा काम

News Affair Team

Sat, May 31, 2025

प्रयागराज.

प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन का चेहरा अब पूरी तरह बदलने वाला है। उत्तर मध्य रेलवे ने स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने की बड़ी योजना बनाई है। यात्रियों को अब यहां अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जो यात्रा को और अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनाएंगी।

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने जानकारी दी कि इस परियोजना के तहत स्टेशन का पुनर्विकास कार्य अगस्त 2023 में शुरू हुआ था और अब तक सिविल लाइंस साइड का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। पूरी परियोजना पर 960 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

केवल टिकटधारकों को मिलेगा प्रवेश

नए नियमों के अनुसार, स्टेशन परिसर में केवल टिकटधारक यात्री ही प्रवेश कर सकेंगे। यात्रियों को ट्रेन के आगमन से अधिकतम 30 मिनट पहले ही प्लेटफॉर्म तक जाने की अनुमति होगी। यह नई व्यवस्था प्रयागराज के साथ-साथ ग्वालियर, झांसी, खजुराहो और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर भी लागू की जाएगी।

दोनों तरफ बन रही हैं बहुमंजिला इमारतें

स्टेशन के दोनों ओर बहुमंजिला इमारतें बनाई जा रही हैं, जिनमें प्रवेश कक्ष, टिकट जांच काउंटर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं होंगी। यात्री जहां टिकट जांच करवाएंगे, वहीं आम लोग खरीदारी और खानपान का आनंद ले सकेंगे।

विशाल कॉनकोर्स और आधुनिक पहुंच सुविधाएं

स्टेशन पर 72 मीटर चौड़े दो भव्य कॉनकोर्स बनाए जा रहे हैं। यात्री लिफ्ट, एस्केलेटर और सीढ़ियों के माध्यम से प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकेंगे। प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले यात्रियों को ट्रेन के आगमन की घोषणा की प्रतीक्षा करनी होगी, जिससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सकेगा।

सीपीआरओ त्रिपाठी ने कहा कि यह परियोजना 'नए भारत का नया स्टेशन' थीम पर आधारित है और प्रयागराज जंक्शन को आधुनिक भारत के अनुरूप विकसित करने का प्रयास है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन