Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

13th March 2026

ब्रेकिंग

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

लाइन में खड़ा प्रदेश, लकड़ी के चूल्हे पर लौटती रसोई; ब्लैक मार्केटिंग और सियासत का धुआं

पीएम मोदी से मांगी मदद; अबू धाबी में ईशा गुप्ता, बोलीं- मैं सुरक्षित

UP में RO/ARO की प्रारंभिक परीक्षा कल : 411 पदों के लिए 10 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, AI से होगी निगरानी

News Affair Team

Sat, Jul 26, 2025

प्रयागराज. 

उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की प्रारंभिक परीक्षा-2023 शनिवार को पूरे प्रदेश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा 411 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें 10 लाख 76 हजार 4 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

इस लिहाज से प्रत्येक पद के लिए औसतन 2,618 प्रतियोगी मैदान में होंगे। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

सख्त सुरक्षा व्यवस्था, AI से निगरानी

  • इस बार की परीक्षा में पेपर लीक कांड (2024) के चलते प्रशासन बेहद सतर्क है।

  • परीक्षा केंद्रों पर गहन चेकिंग होगी।

  • संदिग्ध वस्तुएं प्रतिबंधित होंगी।

  • AI आधारित निगरानी से अगर कोई परीक्षार्थी बार-बार पीछे मुड़ता है या बातचीत करता है तो तुरंत अलर्ट जारी होगा।

  • STF, खुफिया विभाग और जिला प्रशासन मिलकर व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

8 बजे से होगी एंट्री, देर से आने पर नहीं मिलेगा प्रवेश

  • परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले, यानी सुबह 8:00 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा।

  • परीक्षा केंद्र पर विलंब से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • अभ्यर्थियों को फोटोकॉपी पहचान पत्र, प्रवेश पत्र और आवश्यक स्टेशनरी साथ लानी होगी।

शहर से दूर परीक्षा केंद्र

प्रयागराज में कई ऐसे परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जो शहर से 20-25 किलोमीटर दूर ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं।

कुछ प्रमुख परीक्षा केंद्र:

  • सोरांवमेवालाल अयोध्या प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज

  • सरपतीपुर (बहादुरपुर) – किसान इंटर कॉलेज

  • भोपतपुर सहसोंपं. जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज

  • करछनामदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज

इन केंद्रों तक पहुंचने में बाहरी अभ्यर्थियों को भारी दिक्कत हो सकती है, खासकर जिनके पास निजी वाहन नहीं हैं।

 हर जिले में नोडल अधिकारी की निगरानी

  • राज्य सरकार और आयोग की ओर से परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने की पूरी तैयारी है।

  • हर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • एसटीएफ और आयोग के बीच समन्वय के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नामित किया गया है।

  • केंद्रों पर CCTV कैमरे, AI-सक्षम निगरानी सिस्टम और फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती की गई है।

पेपर लीक के कारण पहले रद्द हुई थी परीक्षा

यह परीक्षा पहले 11 फरवरी 2024 को आयोजित होनी थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद शासन ने कठोर नियमों और निगरानी तंत्र के साथ पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया।

महत्वपूर्ण निर्देश परीक्षार्थियों के लिए

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे।

  • पहचान पत्र, प्रवेश पत्र और जरूरी सामग्री साथ रखें।

  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, घड़ी, चश्मा, अंगूठी, कान की बाली आदि वर्जित हैं।

  • निर्देशों का पालन करने पर परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन