Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

13th March 2026

ब्रेकिंग

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

लाइन में खड़ा प्रदेश, लकड़ी के चूल्हे पर लौटती रसोई; ब्लैक मार्केटिंग और सियासत का धुआं

पीएम मोदी से मांगी मदद; अबू धाबी में ईशा गुप्ता, बोलीं- मैं सुरक्षित

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : UP में 5 सीनियर IPS अफसरों का तबादला; 31 मई को DGP प्रशांत कुमार होंगे रिटायर

News Affair Team

Thu, May 29, 2025

लखनऊ.

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें दो अधिकारियों का यह 24 से 18 दिन के भीतर दूसरा ट्रांसफर है। इस प्रशासनिक बदलाव को आगामी डीजीपी रिटायरमेंट और पुलिस विभाग में संभावित बड़े बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

सबसे अधिक चर्चा में हैं संजीव त्यागी और शिवहरि मीणा, जिनके क्रमश: 18 और 24 दिन के भीतर दूसरी बार तबादले हुए हैं। वहीं, कुंभ में शानदार कार्य के लिए शिवासिंप्पी चनप्पा को प्रमोशन मिला है। बस्ती रेंज के DIG दिनेश कुमार पी को दिल्ली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है, जबकि गोरखपुर के DIG आनंद कुलकर्णी को लखनऊ मुख्यालय में तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जानिए पांचों अफसरों के बारे में विस्तार से:

संजीव त्यागी: विवादों से पुराना नाता, 18 दिन में दूसरी बार ट्रांसफर

संजीव त्यागी को पहले आगरा में एडिशनल कमिश्नर से हटाकर लखनऊ में DIG (कारागार) बनाया गया था। अब उन्हें बस्ती रेंज का DIG नियुक्त किया गया है। 2010 बैच के आईपीएस संजीव गाजियाबाद के मोरटा गांव के रहने वाले हैं। उनका नाम विवादों में कई बार आया है। 2020 में प्रतापगढ़ एसपी पद पर तबादले के तुरंत बाद थानेदारों के स्थानांतरण को लेकर सवाल खड़े हुए थे। 2017 में पारिवारिक त्रासदी का सामना करते हुए उनके पिता ईश्वर चंद त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें आरोप खुद उनके भाई अनुज पर लगा था।

शिवहरि मीणा: फील्ड के अनुभवी अफसर, 24 दिनों में दूसरा तबादला

शिवहरि मीणा को अब वाराणसी में ACP (लॉ एंड ऑर्डर) बनाया गया है। इससे पहले उन्हें नोएडा से हटाकर लखनऊ में DIG तकनीकी सेवाएं बनाया गया था। 2010 बैच के अधिकारी मीणा मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिले से हैं। उन्होंने कोटा से पॉलिटिकल साइंस में एमए किया और चौथे प्रयास में UPSC क्रैक किया। वे प्रदेश के 11 से ज्यादा जिलों में SP रह चुके हैं।

आनंद कुलकर्णी: तेज-तर्रार अफसर, गोरखपुर से मुख्यालय भेजे गए

आनंद सुरेश राव कुलकर्णी अब लखनऊ में DIG (तकनीकी सेवाएं) होंगे। गोरखपुर में उन्होंने जनवरी 2024 में कार्यभार संभाला था। 2008 बैच के अधिकारी कुलकर्णी महाराष्ट्र के बीड जिले के निवासी हैं। वे प्रयागराज, आजमगढ़, वाराणसी, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान रह चुके हैं।

शिवासिंप्पी चनप्पा: कुंभ में बेहतर प्रदर्शन का मिला इनाम

शिवासिंप्पी चनप्पा को गोरखपुर रेंज का DIG नियुक्त किया गया है। वे हाथरस के SP, लखनऊ DCP और वाराणसी ACP जैसे अहम पदों पर काम कर चुके हैं। कुंभ जैसे बड़े आयोजन में बेहतर समन्वय और कार्यशैली के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।

दिनेश कुमार पी: 14 साल की सर्विस में 20 से अधिक बार ट्रांसफर

बस्ती रेंज के DIG दिनेश कुमार पी को अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए दिल्ली भेजा गया है।
2009 बैच के अधिकारी दिनेश तमिलनाडु के सेलम जिले से हैं और B.Sc एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर चुके हैं। वे सहारनपुर, गोरखपुर, झांसी, जौनपुर जैसे जिलों में SP रह चुके हैं।
उन्हें 2 दिसंबर 2024 को बस्ती का DIG बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।

DGP प्रशांत कुमार का रिटायरमेंट नजदीक, तबादलों की रफ्तार तेज

पिछले एक महीने में यूपी में कुल 31 IPS अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। माना जा रहा है कि 31 मई को डीजीपी प्रशांत कुमार के रिटायर होने से पहले सरकार पुलिस महकमे को एक नई दिशा देने की तैयारी में है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन