Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

24th June 2026

ब्रेकिंग

CM विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी; 1000 विशिष्टजन करेंगे सोमनाथ धाम के दर्शन

1 साल तक वॉलेट इस्तेमाल नहीं किया तो 'डॉर्मेट'; हर 3 महीने में 100 रुपए मेंटेनेंस फीस भी

अब एक मोबाइल नंबर से 3 महीने में सिर्फ एक बार अनुमति; प्रोटोकॉल पर भी नियम लागू

बचने के लिए बाथरूम में छिपे थे, दम घुटने से जान जाने की आशंका; शॉर्ट सर्किट से हादसा

कहा- पार्टी को लगता है मैं चुनाव नहीं जिता सकता; 100 से ज्यादा सांसद विरोध में थे

शोहदे से तंग 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी : हाथ पर लिखा था आरोपी का नाम-नंबर; सिंदूर फेंक कर बनाया शादी का दबाव

कानपुर.

कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा खुशी झा ने एक युवक की लगातार धमकियों और जबरन शादी के दबाव से तंग आकर आत्महत्या कर ली। वह एसएससी परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी।

परिजनों के अनुसार, आरोपी गुलशन, जो हरिजन कॉलोनी का रहने वाला है, कई महीनों से खुशी को परेशान कर रहा था। शनिवार रात वह अपने साथियों के साथ घर के नीचे आया और छत पर सिंदूर की डिब्बी फेंकी। इसके बाद उसने फोन पर धमकी दी:
“मेरे नाम का सिंदूर मांग में सजा ले, वरना तेरे बाप और भाइयों को मार डालूंगा।”

आत्महत्या से पहले लिखे हाथ पर नाम और नंबर

18 वर्षीय खुशी ने अपने हाथ पर गुलशन का नाम और मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। यही बात पुलिस की जांच में सामने आई है। इससे आत्महत्या के पीछे मानसिक प्रताड़ना की पुष्टि होती है।

छोटे बच्चे ने देखा शव, घर में मचा कोहराम

रात लगभग 10 बजे, जब एक छोटा बच्चा छत पर कंघी रखने गया तो देखा कि खुशी फंदे पर लटकी हुई थी। नीचे आकर उसने खबर दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

एफआईआर दर्ज, जांच शुरू

परिवार वालों की तहरीर के आधार पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी गुलशन के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कमरे से सिंदूर की डिब्बी और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की।

एक सपना जो अधूरा रह गया...

खुशी ने शनिवार को ही 1,500 रुपये का चश्मा बनवाया था और किताबें खरीदी थीं। वह एसएससी की तैयारी में जुटी थी। लेकिन मानसिक प्रताड़ना की शिकार एक होनहार बेटी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन