Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

27th July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

'बिरयानी के 370 वसूलूंगा' बोलने वाले वेब डेवलपर की नौकरी गई : कंपनी ने हिमांशु जांगड़ा पर लिया एक्शन; स्टैंड-अप शो से शुरू हुआ था विवाद

News Affair Team

Wed, Jun 10, 2026

गुरुग्राम.

गुरुग्राम में एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान हुए वायरल वीडियो ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद 22 वर्षीय वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को उनकी कंपनी Starvik Design (स्टारविक डिजाइन) से नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

पूरा मामला कॉमेडियन के लाइव क्राउड-वर्क शो से शुरू हुआ, जिसमें बातचीत के दौरान जांगड़ा ने अपने एक डेटिंग अनुभव का जिक्र किया। इसी दौरान दिए गए उनके बयान को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आपत्तिजनक बताया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

शो में मौजूद कॉमेडियन प्रणित मोरे ने शुरुआत में इसे मजाकिया अंदाज में लिया और टिप्पणी पर हल्के-फुल्के रिएक्शन दिए, लेकिन वीडियो के वायरल होते ही मामला गंभीर हो गया।

यूजर्स ने की बयान की आलोचना

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम और एक्स (Twitter) पर यूजर्स ने बयान की आलोचना शुरू कर दी। बढ़ते विरोध के बीच प्रणित मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि वायरल क्लिप को लेकर उठी आपत्तियों को वे स्वीकार करते हैं और भविष्य में ऐसे मामलों को अधिक जिम्मेदारी से संभालेंगे।

कंपनी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती

विवाद बढ़ने के बाद कंपनी स्टारविक डिजाइन ने कार्रवाई करते हुए जांगड़ा को नौकरी से निकाल दिया। कंपनी के फाउंडर ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स देखने के बाद यह निर्णय लिया गया है, क्योंकि कंपनी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती जो कार्यस्थल के माहौल और ब्रांड वैल्यू को प्रभावित करें।

वर्कप्लेस में कोई शिकायत नहीं

हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि आंतरिक समीक्षा के दौरान कर्मचारियों से बातचीत में जांगड़ा के खिलाफ किसी प्रकार की वर्कप्लेस शिकायत सामने नहीं आई। टीम के कई सदस्यों ने उन्हें प्रोफेशनल और सहयोगी कर्मचारी बताया, लेकिन घटना के बाहरी प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

इस पूरे मामले पर यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी बिना नाम लिए प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद यह विवाद और चर्चा में आ गया। उनके बयान को भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से देखा जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन