Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

13th March 2026

ब्रेकिंग

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

लाइन में खड़ा प्रदेश, लकड़ी के चूल्हे पर लौटती रसोई; ब्लैक मार्केटिंग और सियासत का धुआं

पीएम मोदी से मांगी मदद; अबू धाबी में ईशा गुप्ता, बोलीं- मैं सुरक्षित

कुलदीप यादव की शाही शादी : बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

News Affair Team

Thu, Mar 12, 2026

स्पोर्ट्स डेस्क.

भारतीय क्रिकेट में अपनी रहस्यमयी गेंदों से बल्लेबाजों को उलझाने वाले स्पिनर अब खुद जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

शादी का मंच भी किसी आम वेडिंग हॉल का नहीं, बल्कि पहाड़ों की रानी मसूरी का एक ऐतिहासिक और शाही होटल है, Welcomhotel The Savoy।

14 मार्च को यहां सात फेरे होंगे और उसके बाद 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है।

क्रिकेटर की शादी हो और चर्चा न हो, ऐसा कम ही होता है। लेकिन इस शादी की चर्चा सिर्फ इसलिए नहीं हो रही कि दूल्हा टीम इंडिया का खिलाड़ी है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि पूरी वेडिंग का अंदाज किसी शाही फिल्मी सेट जैसा बताया जा रहा है।

कानपुर से मसूरी तक बारात की तैयारी

कुलदीप का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर से जुड़ा है। शादी के लिए परिवार और रिश्तेदार पहले ही मसूरी के लिए रवाना हो चुके हैं।

करीबियों के मुताबिक शादी के कार्यक्रम तीन दिन तक चलेंगे। इसमें प्री-वेडिंग फंक्शन, हल्दी और संगीत, फिर 14 मार्च को विवाह और फिर 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन पार्टी।

रिसेप्शन का आयोजन शहर के चर्चित होटल The Centrum में होगा, जहां क्रिकेट और राजनीति जगत के कई बड़े नामों के आने की उम्मीद है।

लव स्टोरी: बचपन की दोस्त बनी जीवनसाथी

इस शादी की एक खास बात यह भी है कि यह कोई अचानक हुई मुलाकात की कहानी नहीं है। कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और पिछले साल इस रिश्ते को औपचारिक रूप मिला।

4 जून 2025 को लखनऊ में दोनों की सगाई हुई थी। अब करीब नौ महीने बाद यह रिश्ता शादी में बदलने जा रहा है।

शादी का कार्ड ही बता रहा है अंदाज

शादी से पहले जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है वेडिंग कार्ड। यह कोई साधारण निमंत्रण पत्र नहीं बल्कि एक तरह से शाही कलाकृति जैसा बताया जा रहा है।

कार्ड में हल्का गुलाबी यानी पीच रंग का बेस है। बारीक फ्लोरल डिजाइन, गोल्ड फॉयल नक्काशी और महल जैसे गुंबदों का 3D लुक उसे खास बना रहा है।

कार्ड के ऊपर गोल्डन लॉक डिजाइन बना है और बीच में एक जोड़े का चित्र उकेरा गया है। इस चित्र में महल के झरोखे के सामने खड़ा जोड़ा राधा-कृष्ण की याद दिलाता है।

नीचे कमल के फूलों वाला तालाब और मोर की आकृति भी दिखाई गई है। यानी निमंत्रण पत्र ही बता देता है कि शादी की थीम पारंपरिक और शाही होने वाली है।

कार्ड की कीमत भी चर्चा में

बताया जा रहा है कि इस वेडिंग कार्ड की कीमत करीब 2200 रुपये है। कार्ड के साथ एक खास निमंत्रण टैग भी जुड़ा है। इसमें अंग्रेजी के K और V अक्षरों को मिलाकर एक लोगो बनाया गया है जो दिल के आकार में खत्म होता है। यानी शादी का पूरा डिजाइन कपल की पहचान के साथ जोड़ा गया है।

कानपुरी स्वाद और पहाड़ी टच

शादी में मेहमानों के लिए खास मेन्यू तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें दो संस्कृतियों का मिश्रण होगा। उत्तर प्रदेश का कानपुरी स्वाद और उत्तराखंड के पहाड़ी व्यंजन।

कुलदीप का संबंध कानपुर से है, इसलिए मेन्यू में वहां के स्वाद को खास जगह दी गई है। मेन्यू में शामिल 10 से ज्यादा मेन कोर्स, कई तरह के स्नैक्स और प्रीमियम डेजर्ट होंगे। एक प्लेट की कीमत करीब 20 हजार रुपये तक बताई जा रही है।

होटल की ओर से दो तरह के मेन्यू तैयार किए गए हैं, प्लैटिनम और गोल्ड। इनमें वेज और नॉनवेज दोनों विकल्प होंगे। साथ ही 4 तरह के वेज स्नैक्स और 4 तरह के नॉनवेज स्नैक्स भी होंगे। इसके अलावा 8 प्रीमियम सलाद, 1 वेज और 1 नॉनवेज सूप।

वहीं मेन कोर्स में 2 नॉनवेज डिश, 2 वेज डिश, खास पनीर डिश, 2 तरह की दाल और 2 तरह के राइस आइटम के साथ कई तरह की भारतीय रोटियां भी होंगी।

बार मेन्यू भी बेहद प्रीमियम

शादी के बार मेन्यू में भी कई इंटरनेशनल ब्रांड शामिल बताए जा रहे हैं। जैसे, DOM PERIGNON शैम्पेन, MOET & CHANDON, GLENFIDDICH 18, CHIVAS REGAL 18। इनकी कीमत हजारों से लेकर 40 हजार रुपये प्रति बोतल तक बताई जा रही है।

शादी का बजट: 2 करोड़ के पार

अगर पूरे आयोजन के खर्च को जोड़ें तो यह शादी काफी भव्य होने वाली है। अनुमानित खर्च होटल पैकेज: लगभग 70 लाख, डेकोरेशन: 25–30 लाख, मेन्यू और अन्य आयोजन कुल मिलाकर खर्च 2 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है।

शादी की थीम: राजपूताना अंदाज

वेडिंग डेकोरेशन में राजपूताना थीम की झलक देखने को मिलेगी। इसमें शामिल महाराजाओं जैसी छतरियां, मोर डिजाइन वाले डेकोर, पारंपरिक लाइटिंग होंगे।

कुलदीप यादव का संबंध यदुवंशी परंपरा से माना जाता है, इसलिए शादी में राधा-कृष्ण से जुड़े आध्यात्मिक प्रतीकों को भी शामिल किया गया है।

क्रिकेट मैदान से शादी के मंडप तक

कुलदीप यादव भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा और अपनी अनोखी लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिन यानी ‘चाइनामैन’ गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं।

उनका डेब्यू हुआ था-

  • टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

  • वनडे और टी20: वेस्टइंडीज के खिलाफ

आज वह टीम इंडिया के अहम स्पिनरों में शामिल हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन