Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

13th March 2026

ब्रेकिंग

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

लाइन में खड़ा प्रदेश, लकड़ी के चूल्हे पर लौटती रसोई; ब्लैक मार्केटिंग और सियासत का धुआं

पीएम मोदी से मांगी मदद; अबू धाबी में ईशा गुप्ता, बोलीं- मैं सुरक्षित

प्रधानमंत्री से हिस्ट्रीशीटर नेताओं की मुलाकात : कानपुर में एक नहीं 3 हिस्ट्रीशीटर नेता मिले थे PM मोदी से; सुरक्षा सवालों में, लेकिन सियासत गर्माई

News Affair Team

Wed, Jun 4, 2025

कानपुर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई को कानपुर दौरे के दौरान कुछ आपराधिक छवि वाले भाजपा नेताओं से हुई मुलाकात का मामला अब तूल पकड़ चुका है। इसको लेकर सियासत गर्म हो गई है और प्रशासन तथा पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल, भाजपा नेता संदीप ठाकुर, अरविंद राज त्रिपाठी उर्फ छोटू और वीरेंद्र दुबे ने चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर पीएम से मुलाकात की थी। अब खुलासा हुआ है कि इन तीनों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके बाद विपक्षी दल सपा और कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है।

अपराधियों का इतिहास

1. अरविंद राज त्रिपाठी उर्फ छोटूभाजयुमो के प्रदेश मंत्री हैं। काकादेव और सीसामऊ थानों में मारपीट के मामले दर्ज हैं।

2. वीरेंद्र दुबेभाजपा के कानूनी एवं विधिक विषय विभाग के पदाधिकारी हैं। इनके खिलाफ भी काकादेव और सीसामऊ थानों में केस दर्ज हैं।

3. संदीप ठाकुरभाजपा के रीजनल कोऑर्डिनेटर (इलेक्शन कमीशन) हैं। छात्र राजनीति के दौरान हत्या समेत कई गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज थे। संदीप का कहना है कि उन्हें अदालत और पुलिस से क्लीन चिट मिल चुकी है।

प्रशासन-पुलिस आमने-सामने

इस मुद्दे पर प्रशासन और पुलिस एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रशासन की ओर से सत्यापन कराने का कोई निर्देश नहीं दिया गया था। वहीं ADM सिटी राजेश कुमार का दावा है कि भाजपा कार्यालय से प्राप्त सूची के सत्यापन के लिए पुलिस को बाकायदा चिट्ठी भेजी गई थी।

ADM ने कहा, "गाइडलाइन के अनुसार सभी कार्य किए गए। सूची में जिनके नाम थे, उन्हीं को अनुमति दी गई।"

सियासी घमासान तेज

विपक्षी दलों ने इस मुलाकात पर भाजपा को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सपा और कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा अपराधियों को संरक्षण दे रही है और पीएम की सुरक्षा में लापरवाही हुई है। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा ट्रेंड कर रहा है और भाजपा को लगातार सफाई देनी पड़ रही है।

संदीप ठाकुर का बयान

संदीप ठाकुर ने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “जो मुकदमे दर्ज थे, वे छात्र राजनीति के दौरान राजनैतिक द्वेष से प्रेरित थे। हत्या के एक मामले में अदालत से बरी हो चुका हूं। कुछ लोग मुझे निशाना बना रहे हैं, जबकि मेरे अलावा दो अन्य हिस्ट्रीशीटर भी पीएम से मिले थे। उन पर कोई सवाल नहीं खड़ा किया जा रहा है।

संदीप ठाकुर ने पीएम से मुलाकात की तस्वीर फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा-
"
एक बार पुनः स्वागत, अभिनंदन करने का सुअवसरदेश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कानपुर आगमन पर स्वागत करना गर्व की बात है।"

इस पोस्ट के वायरल होते ही पूरा मामला उजागर हुआ और जांच शुरू हुई।

LIU और खुफिया एजेंसियों की लापरवाही

सूत्रों की मानें तो लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) ने भी इन नेताओं के खिलाफ कोई जांच नहीं की। भाजपा कार्यालय से मिली सूची को ही अंतिम मानते हुए फाइनल एंट्री दी गई। यह सुरक्षा एजेंसियों की गंभीर चूक मानी जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन