Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

1st November 2026

ब्रेकिंग

मिस वर्ल्ड बनने से पहले मिले थे 4 फिल्मों के ऑफर, हॉलीवुड की बड़ी फिल्में भी छोड़ीं; 5 साल के ब्रेक के बाद की वापसी

पत्रकारिता में प्रमोद साहू को सम्मान, पंडवानी के लिए चेतन लाल देवांगन चुने गए; देखें पूरी सूची

रामपुर से रिहाई के 24 घंटे के भीतर ED ने गिरफ्तार किया था; बोले- अब कहने को क्या बचा

102 मेधावी छात्रों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए; किसानों को ट्रैक्टर-बुलेट और ई-स्कूटर

विश्व बैंक की रिपोर्ट में दावा, भारत में अत्यधिक गरीबी दर 27.1% से घटकर 2.6% हुई

छत्तीसगढ़ के 36 राज्य अलंकरण घोषित : पत्रकारिता में प्रमोद साहू को सम्मान, पंडवानी के लिए चेतन लाल देवांगन चुने गए; देखें पूरी सूची

News Affair Team

Sun, Nov 1, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 के मौके पर प्रदेश की कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, कृषि और समाजसेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रविवार को रायपुर में 36 श्रेणियों के पुरस्कारों की घोषणा की। सूची में पत्रकारिता से लेकर पंडवानी, लोकसंगीत, खेल और ग्रामीण पर्यटन तक के क्षेत्र शामिल हैं।

इस बार पंडवानी कला के लिए डॉ. तीजन बाई सम्मान, सामाजिक समानता और साहित्य के लिए संत रविदास सम्मान तथा ग्रामीण पर्यटन के लिए चेंदरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार भी शामिल हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में दैनिक भास्कर के प्रमोद कुमार साहू को हिन्दी प्रिंट मीडिया का चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वरुण सखाजी और रसिका पांडेय को संयुक्त रूप से यह सम्मान मिलेगा।

आदिवासी उत्थान से महिला सशक्तिकरण तक, इन नामों को मिलेगा सम्मान

सामाजिक और जनसेवा के क्षेत्र में कई व्यक्तियों और संस्थाओं का चयन किया गया है। धमतरी के डुमन लाल ध्रुव को आदिवासी सामाजिक चेतना एवं उत्थान के लिए शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान मिलेगा। दुर्ग के विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम को यति यतनलाल सम्मान दिया जाएगा।

महिला उत्थान के लिए गरियाबंद की लोक आस्था सेवा संस्थान की लता नेताम को मिनीमाता सम्मान मिलेगा। कबीरधाम के सुखचंद भास्कर को गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान के लिए चुना गया है।

अन्य पुरस्कारों में शामिल हैं:

  1. ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार: धनसिंह बघेल, प्राथमिक कुडुक मछुआ सहकारी समिति, चित्रकोट, बस्तर।

  2. महाराजा अग्रसेन सम्मान: बाबूलाल अग्रवाल, रायगढ़।

  3. पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान: तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान, बिलासपुर।

पत्रकारिता के क्षेत्र में चार पुरस्कारों की घोषणा

पत्रकारिता के क्षेत्र में चार पुरस्कारों की घोषणा की गई है। दैनिक भास्कर के प्रमोद कुमार साहू को हिन्दी प्रिंट मीडिया के लिए चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिन्दी) में वरुण सखाजी और रसिका पांडेय को संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा।

अंग्रेजी प्रिंट मीडिया के लिए रायपुर के शिशिर राय चौधरी को मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अनंत विजय को पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान के लिए चुना गया है। वे गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

खेल, खेती और चिकित्सा में भी इनका योगदान सम्मानित होगा

खेल के क्षेत्र में कोरबा की संजू देवी को गुण्डाधूर सम्मान और बालोद के टोमन कुमार को महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान दिया जाएगा।

कृषि, चिकित्सा और मत्स्य पालन के क्षेत्र में चयनित नाम इस प्रकार हैं:

  • डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार: पुन्नी दास भट्ट, कबीरधाम।

  • धन्वन्तरि सम्मान: डॉ. दिनेश कुमार नाग, धमतरी।

  • श्रीमती बिलासाबाई केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार: प्रदीप कुमार सोनी, बालोद।

संस्कृत, आदिवासी सेवा और श्रमिक कल्याण के लिए भी पुरस्कार

संस्कृत भाषा के क्षेत्र में रायपुर के डॉ. बहुरन सिंह पटेल को राजेश्री महंत वैष्णवदास जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान दिया जाएगा। आदिवासी सेवा और आर्थिक उत्थान के लिए नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के सी. श्रीनिवास को डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान मिलेगा। बलौदाबाजार जिले की अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट कुकुरडीह से जुड़े अंतरयामी सामल को स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार के लिए चुना गया है। अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में रायपुर के उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार ध्रुव को पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान दिया जाएगा।

सिनेमा, पंडवानी और प्रवासी भारतीय सम्मान की भी घोषणा

हिन्दी और छत्तीसगढ़ी सिनेमा में योगदान के लिए करन खान के नाम से पहचाने जाने वाले सैयद ताहिर अली को किशोर साहू सम्मान दिया जाएगा। वहीं, निर्देशन के क्षेत्र में मोहन सुंदरानी को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण मिलेगा।

पंडवानी कला के लिए दुर्ग के चेतन लाल देवांगन को डॉ. तीजन बाई सम्मान प्रदान किया जाएगा। दंतेवाड़ा की दीपाली सरावगी को छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान के लिए चुना गया है।

महिला सुरक्षा, विधि और ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में भी चयन

महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष और नारी उत्थान के लिए कांकेर की बुलबुल बैद्या को माता बहादुर कलारिन सम्मान मिलेगा। विधि के क्षेत्र में दिल्ली के कौस्तुभ शुक्ला और रायपुर के हेमन्त कुमार मिश्र को बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान के लिए चुना गया है। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कबीरधाम के सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय को चेंदरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार दिया जाएगा।

मंत्री बोले- उपलब्धियां नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगी

पुरस्कारों की घोषणा करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य अलंकरण केवल व्यक्तियों और संस्थाओं का सम्मान नहीं है, बल्कि उनके समर्पण, मेहनत और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना का अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजने वाले कलाकारों, साहित्यकारों, पत्रकारों और अन्य क्षेत्रों की प्रतिभाओं का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

मंत्री ने सभी चयनित विभूतियों और संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा को सामने रखने का अवसर है। इस मौके पर संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संचालक डॉ. संजय कन्नौजे और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन