
15 दिसंबर से मौसम परिवर्तन की संभावना; कड़ाके की ठंड पड़ने की अनुमान
उत्तराखंड: मौसम विभाग ने 15 दिसंबर से प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। नौ से 11 दिसंबर के बीच उत्तराखंड सहित जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कोहरा छाने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।। मौसम में अब ठंड असर दिखाने लगा है। खासकर सुबह-शाम पारा लुढ़क रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में पारा एक डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वही, मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है।
प्रदेशभर में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं दोपहर बाद हल्के बादल छाये रहने और मैदानी क्षेत्रों में सुबह एवं शाम को कोहरा पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध छाने लगेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन की धूप ठंड से राहत देगी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूरब व उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चक्रवात में परिवर्तित होकर पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है। अगले तीन-चार दिन देखने को मिल सकता मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। 11 दिसंबर के बीच उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कोहरा छाने के साथ कुछ जगहों पर हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। इसकी वजह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।