
वर्ल्ड पॉवर लिफ़्टिग में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी संगीता को व्यापार मण्डल ने किया सम्मानित
Haridwar: वर्ल्ड पॉवर लिफ़्टिग महिला चौम्पियनशिप मे स्वर्ण जीतकर लौटी टिहरी विस्थपित कॉलोनी की संगीता राणा का राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के पदाधिकारीयो ने स्मृति चिन्ह और शाल पहनकर सम्मानित किया। हाल ही में रुस के पिटर्सबर्ग मे संपन्न हुई वर्ल्ड पॉवर लिफ़्टिग महिला चौम्पियनशिप प्रतियोगिता में संगीता ने तीन स्वर्ण पदक जीते थे।
सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि प्रतिभाओ का सम्मान होना चाहिए संगीता राणा ने रशिया मे जा कर भारत माता का परचम लहराया है और दुनिया भर के खिलाड़ियो में स्वर्ण जीतकर प्रदेश व देश के नागरिको का मान बढ़ाया है। एक महिला जब घर सम्भालने के साथ साथ किसी भी फ़ील्ड मे प्रदेश व देश का नाम रोशन करती है, तो उसका महत्व दोगुना हो जाता है। आज महिलाएँ किसी के पीछे नही है। हर क्षेत्र में बढ़़ कार्य कर रही है।
सम्मान ग्रहण प्राप्त करने के दौरान वर्ल्ड चौम्पियन संगीता राणा ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से हमारी हिम्मत बढ़ती है और आगे और बढ़ कर जीतने के लिए प्रेरित होते है। घरेलू महिला होने के साथ खेलना और जितना इतना आसान नहीं होता है। पर समाज के प्यार और सम्मान से और अच्छा करने की हिम्मत आती है। घर और खेल को एक साथ समय देना एक बड़ी चुनौती होती हैं। परिवार का साथ और समाज का सम्मान ही हमारा पुरस्कार है। मैं आगे भी देश का नाम ऊचा के लिए खेलूँगी और प्रयास करूँगी की आगे भी स्वर्ण जीतकर भारत माता के चरणो मे समर्पित कर सकु।
वही सम्मान समारोह के दौरान ज़िला अध्यक्ष विनीत धिमान व ज़िला उपाध्यक्ष सर्वेश बघेल ने कहा की प्रतिभाओ का सम्मान करने से समाज को सम्मान होता है और अन्य खिलाड़ियो मे में आगे बढ़ने की ललक बढ़ जाती है
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रीय, ज़िला सचिव विशाल माथुर, ज़िला सचिव भारत तलुजा, ज़िला विधिक सलाहकार कुलदीप खंडेलवाल, ज़िला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल, ज़िला महामंत्री संजय सिन्हा, ज़िला उपाध्यक्ष अजीत सिरोही, ज्वालापुर अध्यक्ष हरविंद्र सिंह, अर्पण ग्रोवर, कनखल अध्यक्ष पंकज सवन्नी, ज़िला उपाध्यक्ष संगीता बंसल, स्नेहलता चौहान, लक्सर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अरविन्द चौधरी, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता, आदि शामिल रहे।