दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति; जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया स्वागत

Read Time:1 Minute, 53 Second

उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बृहस्पतिवार को दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंच गई हैं। उनके आगमन के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध  किए गए। राष्ट्रपति नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर बाद जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट उतरीं। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका अभिवादन किया। यहां से वह हेलीकॉप्टर से जीटीसी हेलीपैड पहुंची और राजभवन के लिए रवाना हुई। आज शाम साढ़े छह बजे उनका मुख्यमंत्री आवास पर आगमन होगा।
यहां उनके नागरिक अभिनंदन के साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति उपस्थित अतिथियों को संबोधित भी करेंगी। वहीं, विकास से संबंधित एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। उनका रात्रि प्रवास राजभवन में होगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव  डॉ. एस एस संधू, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close

Crime