October 2, 2023

सीएम धामी ने निरीक्षण के दौरान राहत कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश: प्राकृतिक आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित किये राहत राशि चेक

Read Time:3 Minute, 27 Second

Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरखेत के आपदा प्रभावित क्षेत्र में हो रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रभावित हुए लोगों को राहत राशि के चेक भी वितरित किये।
रविवार को मुखयमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरखेत (मालदेवता) में प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चले रहे राहत कार्याे का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में स्थिति सामान्य लाने के लिए कार्याे में ओर तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जाने का क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए लगातार कार्य चल रहे हैं। अगस्त में जब इस क्षेत्र में आपदा आई थी। उस समय जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य के लिए सराहनीय कार्य किया गया। हेलीकॉप्टर के पायलटों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान सरकार के साथ जन सहयोग बहुत जरूरी है। आपदा के दौरान सभी को किसी न किसी रूप में आगे आना होगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा कि क्यारा धनोल्टी मार्ग के अवशेष 04 किमी मोटर मार्ग का निर्माण जल्द किया जाएगा। मालदेवता के समीप लालपुला एस सिला.मोलधार. सुवाखोली मोटर मार्ग के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा जाएगा।


मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर आपदा प्रभावित भैंसवाड़ा एवं छमरौली के 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए। इन सभी परिवारों को 3.3 लाख रुपए प्रथम किस्त प्रदान की गई।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दीपक पुंडीर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, ग्राम प्रधान सरखेत, नीलम कोटवाल एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close

Crime