December 10, 2023
Bollywood actress Sara Ali Khan reached Mahakal temple in Ujjain

महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचीं सारा अली खान; ओम नम: शिवाय मंत्र का कियाा जाप

Read Time:3 Minute, 19 Second

उज्जैन.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने शनिवार को मां अमृता सिंह के साथ उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। एक महीने में दूसरी बार वह महाकाल की शरण में पहुंची थीं। सारा सुबह करीब 10.20 बजे महाकाल मंदिर पहुंचीं। वहां से सीधे नंदी हॉल गईं। इसके बाद सुबह भोग आरती में शामिल हुईं। नंदी हॉल में बैठकर ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप किया।

सारा एक महीने में दूसरी बार महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचीं।
सारा एक महीने में दूसरी बार महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचीं।

सारा आरती के बाद महाकाल मंदिर में बने कुंड के किनारे पहुंचीं। 20 मिनट का वक्त बिताया। इसके बाद एक्ट्रेस और उनकी मां ने महाकाल मंदिर में बने सिद्धि विनायक गणेश, हनुमान, सहित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए।

महाकाल की सुबह 10.30 की आरती में शामिल हुईं।
महाकाल की सुबह 10.30 की आरती में शामिल हुईं।

मंदिर आने पर हो चुकी हैं ट्रोल
सारा अली इससे पहले 24 दिसंबर को भी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने उज्जैन आई थीं। तब वे फिल्म अतरंगी रे के प्रमोशन में जुटी थीं। यहां से जाने के बाद उन्होंने महाकाल मंदिर में क्लिक किए फोटो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किए थे। इसके बाद कई लोगों ने उन्हें मुस्लिम होने के नाते महाकाल मंदिर आने पर ट्रोल किया था।

सारा आरती के बाद महाकाल मंदिर में बने कुंड के किनारे पहुंचीं।
सारा आरती के बाद महाकाल मंदिर में बने कुंड के किनारे पहुंचीं।

फिल्म शूटिंग के सिलसिले में उज्जैन आईं सारा
सारा लुकाछुपी-2 की शूटिंग के लिए उज्जैन आई हैं। वे विक्की कौशल के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। दोनों का किरदार फिल्म में टीचर का है। फिल्म मध्यमवर्गीय परिवार पर आधारित है। उज्जैन में उनके घर का मकान खरीदने का सीन शूट होना है।

यह शूटिंग हाउसिंग बोर्ड के दफ्तर में होगी। दफ्तर को पूरी तरह से शूटिंग के सेट में बदल दिया गया है। इससे पहले इस फिल्म की शूटिंग इंदौर में हो चुकी है।

यह भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close

Crime