
BSC की छात्रा ने फांसी लगाई/शिक्षक दंपती स्कूल गए थे, शाम को लौटे तो बेटी का फंदे से लटका मिला शव
धमतरी.
छत्तीसगढ़ के धमतरी में शुक्रवार को शिक्षक दंपती की बेटी (Chhattisgarh Girl) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह BSC की छात्रा थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। युवती के खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद शनिवार को पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।
मथुरा नगर निवासी कविता दीवान (22) पुत्री प्रेम सिंह दीवान कुरूद के शासकीय महाविद्यालय में BSC फाइनल ईयर में पढ़ती थी। प्रेम सिंह और उनकी पत्नी दोनों शिक्षक हैं। रोज की तरह दोनों शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे स्कूल चले गए थे। घर में उनकी बेटी कविता (Chhattisgarh Girl) अकेली थी। शाम को जब दोनों घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला तो खिड़की से झांक कर देखा।

कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे कविता का शव लटक रहा था। इसके बाद उन्होंने आसपास और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को उतरवाया। फिलहाल (Chhattisgarh Girl) छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की आशंका है।